फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   High speed SUV crushed three, transporter died on spot

तेज रफ्तार एसयूवी ने तीन को रौंदा, ट्रांसपोर्टर की मौत

Mon, 31 May 2021 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
High speed SUV crushed three, transporter died on spot
फरीदाबाद। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सोमवार सुबह बड़खल झील के पास तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एसजीएम नगर निवासी ट्रांसपोर्टर देवी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल पेट्रोल पंप के सेल्समैन मुबारक की हालत गंभीर है। एसजीएम नगर निवासी अब्दुल कयूम ने पुलिस को बताया कि वह सुबह टहलने के लिए निकले थे। सुबह करीब 6:30 बजे वह पानी पीने के लिए हरियाणा पर्यटन निगम के पेट्रोल पंप पर गए थे। वहां उनके पड़ोसी देवी सिंह, पेट्रोल पंप का सेल्समैन मुबारक और एक अन्य व्यक्ति पेट्रोल पंप के ग्रीन बेल्ट पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो ग्रीन बेल्ट की तरफ आई। तेज रफ्तार स्कॉपिर्यो को देखकर तीनों ने भागने का प्रयास किया। इसी बीच देवी सिंह एसयूवी के नीचे आ गए, जबकि मुबारक व तीसरे व्यक्ति को तेज टक्कर लगी। हादसे में देवी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि अज्ञात एसयूवी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी व प्रत्यक्षदर्शियों से कार का नंबर मिल गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed