{"_id":"5fe8bf9d8ebc3e3eb808be43","slug":"harassment-for-high-security-number-plate-faridabad-news-noi55640838","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए मारामारी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर हर दिन वाहन स्वामियों को मारामारी का सामना करना पड़ रहा है। लंबी लाइन लगने के बाद लोग हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के लिए आवेदन कर पा रहे हैं। शहर में रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ ही सेंटर होने से भीड़ बढ़ती जा रही है। वाहन स्वामियों को डर सता रहा है कि कही नए साल तक उन्हें नंबर प्लेट नहीं मिल पाई तो यातायात पुलिस से चालान का सामना करना पड़ सकता है। चालान से बचने के लिए वाहन स्वामी सुबह होते ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सेंटरों पर पहुंच जा रहे हैं, जहां तीन से चार घंटे बाद उनके वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो पा रहा है।
इन स्थानों पर हो रहा है रजिस्ट्रेशन
- गांधी कॉलोनी आईटीआई रोड, नियर फरीदाबाद रेलवे स्टेशन
- एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के पास कपूर लैंप
- सेक्टर-58 ट्रांसपोर्ट नगर में निहाल मार्केट शॉप नंबर 3 और 4
- बल्ल्भगढ़, पंचायत भवन
75 डीलर को दिया नंबर प्लेट बनाने का जिम्मा
एचएसआरपी प्लेट की मांग बढ़ने के लिए लिंक उत्सव कंपनी ने शहर में 75 डीलरों को नंबर प्लेट बनाने का काम सौंपा है। कंपनी का कहना है कि वाहन स्वामियों को नए साल से पहले नंबर प्लेट लगाना हमारी जिम्मेदारी है। इसका ख्याल रखते हुए आवेदन के बाद दो से तीन दिनों में आवेदक को नंबर प्लेट उपलब्ध हो जा रहा है।
- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए एक सप्ताह से सेंटर के चक्कर लगा रहा हूं। दोपहर बाद नंबर न मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है।
- मनीष, एनआईटी पांच
- सरकार को फास्टैग की तर्ज पर एचएसआरपी के लिए भी जगह-जगह काउंटर खुलवाकर सुविधा देनी चाहिए। काउंटर खुलने से लोगों को कोरोना के बीच भीड़ में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
- सुशील, डबुआ
- नंबर नहीं मिलने का खामियाजा नए साल से चालान के रूप में उठाना पड़ेगा। राज्य सरकार को एक महीने की अवधि और बढ़ाने देनी चाहिए।
- गौरव, सेक्टर-11
वाहन स्वामियों की सुविधा को देखते हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सेंटर पर लोगों की मदद के लिए कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहते हैं। कोई दिक्कत आने पर वाहन स्वामी कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क कर सकता है।
- विरेंद्र सिंह, एएसएम, लिंक उत्सव कंपनी