{"_id":"5efdcc468ebc3e42d966ddd5","slug":"greenfield-colony-resident-s-on-strike-against-power-department-faridabad-news-noi520737445","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीनफील्ड कॉलोनी वासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीनफील्ड कॉलोनी वासियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में बिजली की समस्या से परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-23 सर्कल कार्यालय पर अधीक्षण अभियंता का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि कॉलोनी में लगाए जाने वाले ट्रांसफार्मर जल्द नहीं लगे तो वह विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे।
ग्रीनफील्ड कॉलोनी में हर साल गर्मी में बिजली की समस्या रहती है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के अनुसार दो साल पहले कॉलोनी में बिजली निगम ने कॉलोनी में 13 ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद बिजली कटौती की समस्या बिलकुल खत्म होने की बात कही थी मगर वर्ष 2019 में निगम ने 6 ट्रांसफार्मर लगवाए, जबकि सात लगने बाकी हैं। ऐसे में लोड अधिक होने के कारण कम वोल्टेज से लोगों को दिक्कत हो रही है। वोल्टेज कम आने से एसी, फ्रिज आदि बंद रखने पड़ते हैं। फॉल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। परेशान होकर लोगों ने अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ के दफ्तर पर प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संजय राणा, विजय चावला, सागर चौहान, सीमा डे, श्वेता शर्मा, नरेंद्र विरमानी, हेमंत गोगिया, राजीव अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बिजली की समस्या की जानकारी है। शुक्रवार से कॉलोनी में सुधार कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जहां नए ट्रांसफार्मर लगने वहां ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। - नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम