{"_id":"5fea0fa58ebc3e08be4c84ac","slug":"government-jobs-are-being-given-on-merit-sharma-faridabad-news-noi5565819101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरिट पर दी जा रही हैं सरकारी नौकरियां : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरिट पर दी जा रही हैं सरकारी नौकरियां : शर्मा
विज्ञापन

फरीदाबाद। प्रदेश में सरकारी नौकरियां मेरिट के आधार पर दी जा रही हैं। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को अलग पहचान दिलाने के प्रयास कर रहे हैं। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कश्मीर से कन्या कुमारी तक कोलकाता से कटक तक हर प्रांत के लोग रहते हैं। हरियाणा के तो मात्र 15 प्रतिशत लोग ही रहते हैं। यह बात परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कही। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सोमवार को लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से रजवाहे में सीसी लाइनिंग बनाने के लिए बल्लभगढ़ डिस्ट्रीब्यूटर की आधारशिला रखने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीसी लाइनिंग बनने के बाद साहूपूरा, सुनपेड, मलरेना, सागरपुर होते हुए गांव प्याला तक के किसानों को फायदा होगा। इसके अलावा कई वार्ड के पार्क और सेक्टरों में पेड़-पौधों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह किसानों से सीधा संवाद करके कृषि कानूनों की अच्छाइयों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दे रहे हैं। कृषि कानून किसानों के विकास के लिए कारगर सिद्ध होंगे। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के प्रधान प्रेम सिंह भाटी, कुलदीप बैंसला, पार्षद दीपक यादव, पार्षद हर प्रसाद गौड़, प्रधान प्रताप सिंह भाटी, यशपाल रावत मौजूद रहे।