फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Government is committed to provide transparent and accountable administration: Rao Narbir

पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : राव नरबीर

Tue, 05 Aug 2025 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Government is committed to provide transparent and accountable administration: Rao Narbir
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 17 परिवादों में से 14 का मौके पर हुआ समाधान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सरकार नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी परिवादों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जाए और समाधान इस प्रकार हो कि परिवादी को पूरी संतुष्टि मिले। यह बातें उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव, विदेशी सहकारिता, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीं।
बैठक का आयोजन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सम्मेलन केंद्र, सेक्टर-12, फरीदाबाद में किया गया। बैठक में मंत्री के समक्ष कुल 17 परिवाद प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 14 परिवादों का समाधान मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बैठक में विभिन्न विषयों से जुड़े परिवादों पर विस्तार से चर्चा की गई। निजी अस्पताल की लापरवाही से दिव्यांगता से जुड़ी एक शिकायत पर मंत्री ने निर्देश दिए कि यदि मेडिकल नेग्लिजेंस बोर्ड की रिपोर्ट से परिवादी संतुष्ट नहीं है, तो मामले की निष्पक्ष जांच पीजीआई रोहतक से कराई जाए और परिवादी को न्यायपूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन


गांव झाड़सेंतली में इंडस्ट्रियल प्रदूषण की समस्या पर उन्होंने सख्ती दिखाते हुए अधिकारियों को एक सप्ताह में ठोस समाधान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, साथ ही स्पष्ट किया कि समाधान औपचारिकता मात्र न हो बल्कि शिकायतकर्ता को व्यावहारिक राहत देने वाला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर 41 के अनंगपुर चौक से ग्रीन वैली तक गुरुकुल रोड पर खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर आई शिकायत पर उन्होंने नगर निगम को आदेश दिए कि 10 सितंबर तक सभी स्ट्रीट लाइटों को क्रियाशील किया जाए ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुचारू आवागमन की सुविधा मिल सके।

सेक्टर 49 स्थित एक कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसाइटी में चुनाव से संबंधित परिवाद पर उन्होंने अवगत कराया कि सोसाइटी चुनाव की तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है और चुनाव के उपरांत संबंधित सोसाइटी को नगर निगम को हस्तांतरित कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी एक शिकायत पर उन्होंने एसडीएम बल्लभगढ़ और एसीपी को संयुक्त जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। वहीं, सेक्टर 75 से 89 तक के क्षेत्रों में बिल्डर द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न कराए जाने के मामले में उन्होंने निर्देश दिए कि 15 अगस्त इस विषय में एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

बैठक में तीसरी बार उठी पीड़ितों की आवाज

फरीदाबाद सेक्टर-111 से 114 में प्लॉट देने के नाम पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुके डब्ल्यूटीसी समूह के खिलाफ शिकायतें थम नहीं रहीं। जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में इस घोटाले की तीसरी बार शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें पीड़ितों ने पुलिस और नगर नियोजन विभाग की लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल उठाए। अब तक 26 से अधिक एफआईआर दर्ज होने के बावजूद मुख्य आरोपी आशीष भल्ला को छोड़कर किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसपर मंत्री ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति गठित कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।




बैठक में बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी विधायक सतीश फागना, महापौर प्रवीण जोशी, फरीदाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, उपायुक्त विक्रम सिंह शर्मा सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed