फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Girl raped on the pretext of marriage, accused arrested

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी काबू

Sun, 27 Jun 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage, accused arrested
फरीदाबाद। महिला थाना एनआईटी की पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के आगरा से शुक्रवार को काबू किया है। आरोपी का नाम अमित है। वह करीब 21 दिन से फरार चल रहा था। दो दिन की रिमांड के बाद रविवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला फरीदाबाद के एक इंस्टीट्यूट में काम करती है। आरोपी अमित भी वहीं पर काम करता था। महिला ने शिकायत दी थी कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और कुछ पैसे भी ऐंठे। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना एनआईटी पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। कोरोना के कारण लॉकडाउन में इंस्टीट्यूट बंद हो गया था। इसलिए आरोपी आगरा चला गया। महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर इंदु बाला ने एएसआई मोनिका, एएसआई मुनेश व सिपाही सुमित की टीम का गठन कर आरोपी को काबू करने के लिए आगरा भेजा। पुलिस टीम ने उसे काबू कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed