{"_id":"652157040ce1e431c80c4fe4","slug":"generator-did-not-work-in-gram-society-people-struggled-with-power-cut-for-25-hours-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-14876-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 25 घंटे बिजली कटौती से जूझे सोसाइटी के लोग, ग्रैप में नहीं चले जनरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 25 घंटे बिजली कटौती से जूझे सोसाइटी के लोग, ग्रैप में नहीं चले जनरेटर
विज्ञापन
- टीडीआई के निवासियों ने बिल्डर और बिजली अधिकारियों के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
- पानी भी नहीं मिला, टैंकर मंगाकर किया इंतजाम, वादों पर उठाया सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू है। इस कारण डीजी सेट बंद रहने से ग्रेटर फरीदाबाद स्थित टीडीआई रिट्रीट सोसाइटी वासियों को 25 घंटे परेशान होना पड़ा। बिजली कटौती से परेशान लोगों ने शुक्रवार देर शाम सोसाइटी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। बिल्डर और बिजली अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बिजली न आने से पानी की सप्लाई भी ठप रही। कॉलोनी के लोगों ने टैंकर मंगाकर पीने के पानी का इंतजाम किया। लोगों ने कहा कि बिल्डर की तरफ से सोसाइटी में बिजली के इंतजाम ठीक नहीं हैं। बिल्डर के वादों पर भी लोगों ने सवाल उठाए।
लोगों ने बताया कि सोसाइटी में 125 प्लाॅट हैं। इनमें 100 परिवार निवास करते हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अचानक बिजली चली गई थी। इसके बाद लोगों ने काफी देर तक सप्लाई बहाल होने का इंतजार किया, लेकिन कई घंटों तक बिजली नहीं आई। कंट्रोल रूम से पता चला कि बाईपास रोड पर निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जेसीबी से खुदाई के दौरान अंडर ग्राउंड केबल कट गई है। इस दौरान लोगों ने अधिकारियों को लाइन ठीक करने के लिए कई बार फोन किया, किसी ने फोन नहीं उठाया।
सोसाइटी में बिजली बैकअप के लिए डीजी सेट तो लगा है, लेकिन अभी तक पीएनजी किट नहीं लगवाई गई है। इस कारण ग्रैप में डीजी सेट नहीं चला सकते हैं। लोगों ने कहा कि प्लॉट खरीदते समय बिल्डर द्वारा विश्वस्तरीय सुविधाओं के दावे किए गए थे। बिल्डर का दावा था कि बिजली जाने पर लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, रेरा अप्रूव सोसाइटी एसटीपी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, ट्रांसफार्मर सहित अनेक समस्याएं हैं। बिजली के लिए ट्रांसफार्मर तक किराए पर चल रहा है। बिल्डर की तरफ से किए गए सभी दावे हवाहवाई हैं। सोसाइटी में घर बनाकर रहने लगे तो पता चला कि बिल्डर की तरफ से कोई खास सुविधा मुहैया नहीं कराई गई।
विज्ञापन
सोसाइटी निवासी विशाल ने बताया कि यहां बिजली की बड़ी दिक्कत है। सोसाइटी में 25 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। करोड़ों रुपये खर्च कर प्लॉट व मकान लेने के बावजूद लोगों को मजबूरीवश प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर पीना पड़ा। बृहस्पतिवार शाम गई बिजली की समस्या को ठीक कराने के लिए उन्होंने बिल्डर को फोन किया, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने निजी स्तर पर लाइन को ठीक कराया। शुक्रवार शाम छह बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस अवसर पर के बैनर्जी, पंकज मलिक, पंकज गुप्ता, अमित सचदेवा, अंकित सिंह मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि सरकार से एक ही मांग है कि उन्हें बिजली विभाग की ओर से कनेक्शन दिया जाए। जिससे बार-बार की दिक्कत समाप्त हो जाए।
--
बिल्डर का पक्ष
लोगों के आरोप निराधार हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के लिए बाईपास पर जेसीबी से खुदाई के दौरान बिजली की अंडरग्राउंड केबल कट गई थी। जिससे दिक्कत हुई। लाइन ठीक करवा दी गई है। पीएनजी कनेक्शन के लिए अभी एक माह का समय लगेगा। - यशपाल चौहान, एस्टेट मैनेजर, टीडीआई बिल्डर