फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Geetika won gold in 800 meters race

800 मीटर दौड़ में गीतिका ने जीता स्वर्ण

Fri, 27 Aug 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Geetika won gold in 800 meters race
फरीदाबाद। सेक्टर-12 खेल परिसर में शुक्रवार से शुरू हुए राज्य स्तरीय ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। इसमें एथलेटिक्स, कुश्ती व शूटिंग के 1708 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें गुरुग्राम की गीतिका ने दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी रमेश वर्मा ने बताया कि शॉटपुट में चरखी दादरी जिले से शयम पहले स्थान पर रहे। अंबाला से रजत दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रोहतक से सावन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में हिसार से सोमनाथ ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। रोहतक से संजीत ने रजत और जिला भिवानी से अनुज ने कांस्य पदक जीता। ट्रिपल जंप इवेंट में फरीदाबाद के मोहम्मद अत्ता ने स्वर्ण पदक, महेंद्रगढ़ से नितेश ने रजत और झज्जर से छोटू ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

800 मीटर लड़कियों की दौड़ में गुरुग्राम की गीतिका दहिया ने स्वर्ण पदक जीता। हिसार से यशिका ने रजत और रोहतक से संजना सिंह ने कांस्य पदक जीता। 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में चरखी दादरी से पूजा, हिसार से निर्मला और पंचकूला से रूबी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed