{"_id":"5f4bde0f8ebc3e2a936aa0bb","slug":"garbage-on-ballabhgarh-road-faridabad-news-noi532993390","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूं ही नहीं हुआ शहर का नाम गंदा, सड़क पर कूड़े के ढेरों ने लगाया है साख पर बट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूं ही नहीं हुआ शहर का नाम गंदा, सड़क पर कूड़े के ढेरों ने लगाया है साख पर बट्टा
विज्ञापन
बल्लभगढ़ (कैलाश गठवाल)। कुछ दिनों पहले देशभर में स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची में सबसे गंदे शहरों में फरीदाबाद स्मार्ट सिटी का नाम भी शामिल हुआ। इससे पहले हुए सर्वेक्षणों में शहर साफ-सुथरे शहरों की सूची में आ जाता था, लेकिन अब लगातार इस पायदान से पिछड़ता जा रहा है। शहर की सड़कों पर पड़ी गंदगी और नालियों में भरे कूड़े इस बात की गवाही देते हैं कि ये शहर गंदा है। इस गंदगी ने भी शहर की साख पर बट्टा लगाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। शहर को साफ रखने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। निजी कंपनी इकोग्रीन के पास साफ करने का जिम्मा है। इसके अलावा निगम के अधिकारी भी मुख्य मार्गों व इलाकों की साफ-सफाई को देखते हैं।
बल्लभगढ़ विधानसभा के विधायक मूलचंद शर्मा मौजूदा सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। इसके बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था बिल्कुल चरमराई हुई है। शहर की पंजाबी धर्मशाला के सामने मोहना रोड पर खुले में कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं। इस ढेर पर दिनभर लावारिस पशु मुंह मारते रहते हैं। इनकी वजह से कई बार वाहन चालक दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं।
सड़क किनारे पडे़ कूडे़ को कई-कई दिनों तक नहीं उठाया जाता है। इतना ही नहीं आंख बचाते ही कोई न कोई सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग उस कूड़े में आग लगा देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम ने कूड़ा डालने के लिए कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं की। घरों से कूड़ा इकट्ठा करने वाले लोग भी सड़क पर ही कूड़ा डाल देते हैं।
विज्ञापन
कई-कई दिन तक खुले में पड़ा रहता है कूड़ा
ईकोग्रीन का काम घरों से कूड़ा लेकर उसे निर्धारित स्थान पर अलग-अलग करके बंधवाड़ी स्थित कचरा निस्तारण प्लांट तक ले जाना है। इसके बदले वह प्रत्येक घर से 25 से 50 रुपये वसूलते हैं, मगर कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों की अनदेखी के कारण कूड़ा खुले में कई-कई दिनों तक पड़ा रहता है। इसी तरह शहर के अन्य इलाकों पूर्वी चावला कॉलोनी, नगर निगम कार्यालय के पीछे दशहरा मैदान, सिटी पार्क के सामने, सेक्टर तीन चौक आदि सभी जगह सड़क के किनारे पर कूड़ा पड़ा रहता है।
नगर निगम के सफाई निरीक्षक बृजमोहन शर्मा का कहना है कि शहर में बने खत्तों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी ईको ग्रीन कंपनी की है। यदि वह काम नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ निगम प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। जल्द ही शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा, जहां भी कमी होगी उसे दुरुस्त किया जाएगा।