फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fraud of 2.18 lac in gautam budh nagar

गौतमबुद्ध नगर में प्लॉट देने के नाम पर 2.1 17-15-01

Thu, 05 Dec 2019 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
fraud of 2.18 lac in gautam budh nagar
फरीदाबाद। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में 100 गज का प्लॉट देने के नाम पर मेसर्स र्साइं आस्था डेवलपबिल्ड बिल्डर ने एक व्यक्ति से 2.18 लाख रुपये ठग लिए। रकम का भुगतान करने के बाद जब पीड़ित ने प्लॉट का कब्जा मांगा तो बिल्डर आनाकानी करने लगा। पुलिस में शिकायतों के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यू तिलपत कॉलोनी, गली नंबर दो निवासी प्रवीन दत्त ने अदालत में दी याचिका में बताया कि जुलाई 2013 में उनकी मुलाकात मेसर्स साईं आस्था डेवलपबिल्ड बिल्डर के प्रतिनिधि से हुई थी। उसने बताया कि कंपनी गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश के गांव याकुतपुर में प्लॉट काट रही है। प्रतिनिधि ने उनकी मुलाकात कंपनी के निदेशक कृष्ण गोपाल से करवाई।
विज्ञापन

उसने उन्हें बताया कि जहां कंपनी प्लॉटिंग कर रही है, वह जमीन उनकी खुद की है। ऐसे में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। उनकी बातों में आकर प्रवीण ने 100 गज का प्लॉट बुक करवा दिया। एडवांस के तौर पर 80 हजार रुपये जमा करवाए गए और बाकी की रकम किस्तों में जमा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण के अनुसार, सितंबर 2014 में किश्तें पूरी होने के बाद उन्होंने कृष्ण गोपाल से प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा तो वह टाल मटोल करने लगा।
जुलाई 2018 में प्रवीण दत्त मौके पर प्लॉट देखने पहुंचे तो पता चला कि वहां पर किसी और का कब्जा है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह जमीन उसकी है और उसने किसी को बेची ही नहीं है। इस पर प्रवीन को अपने साथ धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने कृष्ण गोपाल से संपर्क किया तो उसने कहा कि उसे जो करना है कर ले, न तो वह उसके रुपये लौटाएगा और न ही प्लॉट देगा। इस पर प्रवीन ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिस पर अदालत ने ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस को धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed