फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four teams will investigate liquor contracts

चार टीमें करेंगी शराब के ठेकों की जांच

Sun, 08 Nov 2020 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Four teams will investigate liquor contracts
फरीदाबाद। जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत के बाद आबकारी विभाग हरकत में आ गया है। आबकारी विभाग ने मोहना मार्ग पर शराब के ठेकों के नमूने भरे हैं। वहीं आयुक्त ने चार टीमें गठित की हैं, जो जिले के हर शराब के ठेके से नमूने भरेगी। इन्हें जांच के लिएभेजा जाएगा। रिपोर्ट के बाद ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव छांयसा में हाल ही में जहरीली शराब पीने से चरण सिंह की मौत हुई थी और उसके साथी जसमेर को सेक्टर-8 सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा था। रविवार को उसने भी दम तोड़ दिया। इसी तरह से गांव मच्छगर में रूपलाल, कृष्ण, नोएडा उत्तर प्रदेश के गांव अट्टा निवासी अक्षय, अनंगपुर निवासी पप्पू ने मंगलवार को शराब पी थी। जिसमें रूपलाल और कृष्ण की मौत हुई, जबकि अक्षय अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में ठेकों पर शराब में मिलावट का आशंका जताई जा रही है, हालांकि आबकारी विभाग की टीमें समय-समय सैंपल लेकर जांच करती रहती हैं,
विज्ञापन

जिले में 287 ठेकों के भरे जाएंगे नमूने
जिले में 212 मुख्य ठेके और 79 सबवेंट (छोटे ठेके) हैं। टीम ने सभी शराब ठेकों से नमूने लेने का काम शुरू कर दिया है। इन्हें जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट तीन दिन में आएगी। विभागीय जांच के दौरान अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो ठेकेदार का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। इसके साथ पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा। - विजय कौशिक, उप आबकारी आयुक्त, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में मुनादी करवाने के निर्देश
लोग शराब के ठेकों से ही शराब खरीदें। कम पैसों के लालच में तस्करों से शराब बिल्कुल न खरीदें। प्रदेश के सभी गांवों में मुनादी करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही नमूने लेने के आदेश दिए गए है। - आशुतोष राजन, कलेक्टर आबकारी विभाग, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed