फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Forms were being filled on the table, 4 lakh filled bags were blown up

टेबल पर भर रहे थे फार्म, 4 लाख भरा बैग उड़ाया

Tue, 27 Jul 2021 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Forms were being filled on the table, 4 lakh filled bags were blown up
फरीदाबाद। थाना कोतवाली इलाके में बैंक से पैसे निकलने आए एक व्यक्ति के चार लाख रुपये चोरी हो गए। पीड़ित दिल्ली एमटीएनएल से टेलीकॉम मैकेनिक के पद से सेवानिवृत्त है। पीड़ित अपने गांव के खेतों में मिट्टी डलवाने व खेती समेत अन्य कामों के लिए पैसे निकलवाने आया था। घटना के समय वह टेबल पर फार्म भर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पर्वतीया कॉलोनी निवासी राम अवतार ने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई को एनआईटी स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकालने आया था। दोपहर करीब एक बजे उन्होंने चार लाख रुपये निकलवा लिए। रुपयों से भरा बैग बैंक में ही रख दिया और टेबल पर बैठकर फार्म भरने लगे। इसी दौरान किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि बैग में रुपयों के अलावा सर्विस बुक, पासबुक, चेकबुक और घर की अलमारी की चाबियां भी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed