फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Folk art in 3D laser painting will also be seen on metro pillars

नोएडा-गाजियाबाद की तर्ज पर मेट्रो पिलर पर होगी 3-डी लेजर पेंटिंग

Mon, 30 Nov 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Folk art in 3D laser painting will also be seen on metro pillars
फरीदाबाद में मेट्रो पिलरों पर बनाई जाएगी कलाकृतियां । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। शहर को संवारने के लिए स्मार्ट सिटी की योजना के तहत कई राज्यों के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। इस योजना के तहत मेट्रो पिलर पर जल्द ही कृषि और स्थानीय लोक कला का नजारा 3-डी लेजर लाइट पेंटिंग में दिखाई देगा। अंधेरे में भी यह पेंटिंग आकर्षण का केंद्र होंगी।
विज्ञापन

दरअसल, मेट्रो पिलरों पर 3डी कलाकृतियों से शहर की अलग पहचान बनेगी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी गई है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी के साथ टेंडर भी जारी कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बड़खल मेट्रो स्टेशन से लेकर अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के बीच आने वाले 138 मेट्रो पिलरों पर रंगबिरंगी कलाकृतियां उकेरी जाएंगी। इसके लिए बाहर से कलाकारों को बुलाया जाएगा। मेट्रो ने भी पिलरों की साफ-सफाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिलर के ऊपर निगरानी रखेगा सीसीटीवी कैमरा
मेट्रो पिलर पर 3-डी लेजर पेंटिंग बनने के बाद उसे साफ-सुथरा रखना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के लिए एक चुनौती होगी। इसे देखते हुए पेंटिंग को पिलर के आठ फीट ऊपर से उकेरा जाएगा। पिलर पर पोस्टर-बैनर लगाने वालों के लिए एक चेतावनी बोर्ड भी होगा। साथ ही पिलर पर पोस्टर लगाने वालों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे का सौंदर्यीकरण
स्मार्ट सिटी के तहत शहर को सुंदर बनाने के लिए सबसे पहले नेशनल हाइवे को सुंदर बनाने पर सहमति बनी। आगरा मथुरा जाने के लिए लोग इसी नेशनल हाइवे का इस्तेमाल करते हैं। इस वक्त हाइवे के दोनों तरफ काफी गंदगी है। पहले चरण में शहर का 1276 एकड़ एरिया ही स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत बड़खल मेट्रो स्टेशन, ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन और अजरौंदा मेट्रो स्टेशन आते हैं, जिन पर पेंटिंग की जाएगी। मेट्रो पिलर पर पेंटिंग बनाने के लिए 50 से अधिक कलाकृतियों को पीपीटी (पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन) में दिखाया गया। इन पेंटिंग में कृषि से लेकर स्थानीय लोक कलाएं होंगी।

कोट
नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, हैदराबाद और लखनऊ में इस तरह की कलाकृतियों से शहर की खूबसूरती दोगुनी हुई है। स्मार्ट सिटी की टीम ने भी इन शहरों का अध्ययन किया और वहां के अधिकारियों से संपर्क कर एक रिपोर्ट तैयार की। इसके तहत 3डी लेजर पेंटिंग मेट्रो पिलर पर बनाई जाएंगी। ये काम 2 करोड़ 70 लाख रुपये में होगा। देखरेख का जिम्मा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ही करेगा।
- डॉ. गरिमा मित्तल, सीईओ-स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed