{"_id":"5fe8c1bc8ebc3e3b6414641e","slug":"flats-and-15-lakh-rupees-were-to-be-found-for-murder-faridabad-news-noi5564099110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के लिए मिलने थे फ्लैट और 15 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के लिए मिलने थे फ्लैट और 15 लाख रुपये
विज्ञापन

फरीदाबाद। प्रॉपर्टी डीलर मनोज भाटी हत्याकांड के दो शूटर शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले स्थित खतौली में धरे गए। आरोपियों को अपराध शाखा सेक्टर 30 व 17 ने उत्तरप्रदेश की एसटीएफ के साथ मिलकर काबू किया है। पुलिस पूछताछ में दोनों शूटरों धीरेंद्र उर्फ फौजी व आर्यन उर्फ बिट्टू ने कई राज उगले हैं।
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनोज मांगरिया ने प्रॉपर्टी डीलर मनोज भाटी को मारने के लिए धीरेंद्र उर्फ फौजी को 15 लाख रुपये व एक फ्लैट देने के लिए तैयार किया था। फौजी ने सुंदर भाटी गैंग का सहारा लेकर आर्यन उर्फ बिट्टू को इस काम के लिए खतौली क्षेत्र के गांव मीरपुर खुर्द में बुलवा लिया। हत्या के दो-तीन दिन पहले से दोनों इकट्ठे थे। मनोज मांगरिया ने दोनों को हत्याकांड के दिन बदरपुर बॉर्डर पर बुला लिया था। यहां उन्हें विकास उर्फ विक्की, अशोक पाटिल, धर्मेंद्र, सोनू व अन्य आरोपी मिले। अपराध में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर व कोरोला गाड़ी, अवैध हथियार इत्यादि मुहैया कराए गए। रविवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी धीरेंद्र उर्फ फौजी मूल रूप से भोपा उत्तर प्रदेश व आर्यन उर्फ बिट्टू हरियाणा के पीपली खेड़ा गांव का रहने वाला है।
धीरेंद्र उर्फ फौजी ने आर्मी में रहते की थी पांच हत्याएं
पकड़े गए दोनों आरोपी कुख्यात किस्म के अपराधी हैं। आरोपियों पर पहले से हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, फिरौती जैसे कई मामले दिल्ली के आसपास क्षेत्र व जम्मू कश्मीर में भी दर्ज हैं। आरोपी धीरेंद्र उर्फ फौजी वर्ष 2002 में इंडियन आर्मी ज्वाइन किया था। साल 2016 में तैश में आकर उसने एक साथ अपनी एके-47 से पांच व्यक्तियों की गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। फिलहाल वह अंबाला सेंट्रल जेल से पैरोल पर आया हुआ था। भाटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मनोज मंगरिया भी आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। धीरेंद्र उर्फ फौजी के साथ वह अंबाला सेंट्रल जेल में अपनी सजा काट रहा था। वहीं से दोनों की दोस्ती हुई।