फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five years imprisonment for raping a three year old

Faridabad: तीन साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषी को पांच साल की सजा, तीस हजार रुपये का लगाया जुर्माना

Tue, 20 Dec 2022 11:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Dec 2022 11:47 AM IST
सार

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जैसमीन शर्मा की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल की कैद व तीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन
Five years imprisonment for raping a three year old
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जिला अदालत ने तीन साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा व तीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। साल 2019 में बच्ची की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


महिला ने एनआईटी महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पति एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उसके एक सात साल का बेटा व तीन साल की बेटी है। 21 नवंबर 2019 को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। वह कुछ देर बाद दिखाई नहीं दी। एक बच्चे ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला दीपक बेटी को अपने घर में ले गया है।
विज्ञापन


आरोपी ने घर का दरवाजा बंद कर रखा था। शोर मचाने पर आरोपी घर की दीवार से कूदकर भाग गया। दरवाजा खोलने पर देखा बच्ची निर्वस्त्र पड़ी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। सोमवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जैसमीन शर्मा की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल की कैद व तीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed