फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five wanted arrested for robbery and theft

लूट और चोरी की वारदात के पांच वांछित दबोचे

Sun, 25 Jul 2021 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Five wanted arrested for robbery and theft
फरीदाबाद। लूट व चोरी की वारदात में शामिल रहे पांच आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 व सेंट्रल की टीम ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान गांव छांयसा निवासी विवेक, नीरज, जसवंत, नवीन व गांव सरूरपुर निवासी जयसिंह के रूप में हुई है। सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच-85 की टीम ने हाईवे पर सोलर पैनल की चोरी और वाहन चालकों के साथ लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के गांव छांयसा निवासी विवेक, नीरज, जसवंत और नवीन को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ लूट और चोरी के दो मामले दर्ज हैं। उन्होंने हाईवे पर लगे सोलर पैनल चोरी किए थे। आरोपियों ने ट्रक के चालकों से मोबाइल और पैसे भी लूटे थे। चारों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर उनके पास से दो मोबाइल फोन व 5400 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव सरूरपुर निवासी जयसिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ चोरी के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी ने थाना मुजेसर एरिया से एक टेंपो व थाना सदर बल्लभगढ़ इलाके से शटरिंग का सामान चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed