फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   First choice of students BBA and BCom

विद्यार्थियों की पहली पसंद बीबीए और बीकॉम

Wed, 29 Sep 2021 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
First choice of students BBA and BCom
फरीदाबाद। कॉलेजों में बुधवार से ओपन काउंसलिंग के जरिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें अधिकांश विद्यार्थी बीबीए और बीकॉम में दाखिला लेने के इच्छुक दिखे। एनआईटी पांच स्थित केएल महता की प्रॉचार्या वंदना ने बताया कि ओपन काउंसलिंग में आने वाले ज्यादातर छात्र सिर्फ बीबीए और बीकॉम में दाखिला लेना चाहते हैं। लेकिन इन दोनों कोर्स की सीटें फुल हो चुकी हैं। इसलिए सभी छात्रों से अनुरोध किया जा रहा है कि अन्य कोर्स में प्रवेश लें।
विज्ञापन

एनआईटी तीन स्थित डीएवी कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. डीपी वेद ने बताया कि फर्स्ट ईयर में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को कोर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। सीनियर छात्रों व परिजनों से सलाह लेने के बाद दाखिला ले रहे हैं। केएल महता कॉलेज में दाखिला लेने आई पूजा ने बताया कि 85 प्रतिशत मार्क्स आए है। कटऑफ लिस्ट में पहले नाम नहीं आया था। लेकिन अब ओपन काउंसलिंग में नाम आ गया है और बीबीए को चुना हैं। राजेश ने बताया कि डीएवी कॉलेज में बेटे का दाखिला करवाने के लिए आए हैं। दूसरी कटऑफ लिस्ट में नाम आने के बाद भी किसी वजह से दाखिला नहीं करवा पाए थे। बीकॉम ऑनर्स की बजाय बीकॉम में दाखिला लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed