फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   firing on sand mafia in faridabad

रेत माफिया ने पुलिस पर बरसाई गोलियां

Thu, 28 Nov 2019 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
firing on sand mafia in faridabad
बल्लभगढ़। तिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना पर मंझावली घाट से रेत चोरी कर रहे बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। इस दौरान आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने उनके खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार को सूचना मिली कि मंझावली घाट पर कुछ लोग उत्तर प्रदेश की तरफ से यमुना रेती चोरी कर रहे हैं। इस पर सहायक निरीक्षक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर यमुना रेती का अवैध खनन कर रहे बदमाश अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गए। पुलिस टीम ने उनको कब्जे में ले लिया और मौके पर जांच कर रही थी। थोड़ी देर बाद ही आरोपी और लोगों के साथ वापस लौटे और पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस टीम ने अपना बचाव किया।
विज्ञापन

गनीमत रही किसी को गोली लगी नहीं। आरोपी मौके से अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लेकर भाग गए। तिगांव थाना पुलिस ने उनके खिलाफ जानलेवा हमला करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गांव मडईया जिला गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश निवासी सत्ते, बबली, इंदर और गांव घरबरा, जिला गौतमबुद्ध नगर निवासी शेरू के रूप में हुई है। पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed