{"_id":"6ada65711eb55a528f062a38","slug":"firing-at-retired-sub-inspectors-house-two-accused-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83511-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर के घर पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर के घर पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
यूट्यूबर बेटे द्वारा पुराने झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने और समझौता नहीं होने देने से नाराज थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नंगला एंक्लेव पार्ट-दो में एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर के घर पर बृहस्पतिवार को फायरिंग की गई। इस वारदात में चार गोलियां चलाईं गईं, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर सरजीत सिंह तीन वर्ष पहले पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके बेटे सचिन एक यूट्यूबर हैं। पिछले साल सचिन के दोस्त गौतम का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। इस दौरान गौतम पर सुए से हमला किया गया था, जिसमें हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। आरोपियों ने सचिन के घर पर दहशत फैलाने के इरादे से बीती रात गोलियां चलाईं। घर पर तीन गोलियां लगीं, जिनमें से एक ममटी के शीशे में और दो दीवार में धंस गईं। एक गोली हवा में भी चलाई गई थी। सारन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। अपराध शाखा एवीटीएस, सिकरोना की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान नंगला-गाजीपुर रोड निवासी रणजीत और हरीश उर्फ हर्ष उर्फ भूरा के रूप में हुई है। एवीटीएस सिकरोना प्रभारी जगवीर की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सचिन ने गत वर्ष सुए से हमले वाली वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया था। सचिन पुराने मामले में समझौता भी नहीं होने दे रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी उससे नाराज थे। दहशत फैलाने के उद्देश्य से उन्होंने फायरिंग की थी।