फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire in telangana express

तेलंगाना एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़

Thu, 29 Aug 2019 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Fire in telangana express
तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के दौरान पटरियों पर बैठे यात्री। - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़/फरीदाबाद। हैदराबाद से दिल्ली जा रही तेलंगाना एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार सुबह 8.15 बजे फरीदाबाद से करीब चार किलोमीटर पहले आग लगने से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आग से पैंट्री कार और एसी बी-1 कोच पूरी तरह जल गए। धुआं उठता देख यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को जाजरू-प्याला फाटक के बीच रुकवा लिया और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। फायर ब्रिगेड की करीब एक दर्जन गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना के कारण दिल्ली-फरीदाबाद-आगरा रेल मार्ग करीब तीन घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन

सुबह करीब 11.15 बजे दोनों तरफ के ट्रैक क्लीयर करवा ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। मौके पर पहुंची रेलवे की फोरेंसिक टीम ने जांच में बाद आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया है हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस रोजाना सुबह करीब आठ बजे फरीदाबाद स्टेशन पहुंचती है। बृहस्पतिवार को ट्रेन करीब आधा घंटे लेट थी। सुबह 8.15 बजे जब ट्रेन असावटी स्टेशन से दिल्ली की ओर चली तो जाजरू-प्याला फाटक के पास एसी बी-1 कोच में धुआं उठने लगा और देखते ही देखत आग लग गई। यह देख किसी यात्री ने चेन खींच दी। ट्रेन के रुकते ही कोच में सवार यात्रियों बाहर निकलने के लिए अफरातफरी मच गई। उधर, ग्रामीणों और पास ही ट्रैक पर काम में जुटे वार्डन ने आग की लपटें देखीं तो मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

गार्ड ने घटना की सूचना फरीदाबाद स्टेशन पर दी। कुछ ही देर में आग ने एसी कोच के साथ पैंट्री कार को भी चपेट में ले लिया। फरीदाबाद और पलवल से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक एससी जैन ने बताया कि जैसे ही ट्रेन से धुआं निकलने की सूचना मिली ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार की सप्लाई बंद करा दी गई थी। फोरेंसिक टीम के जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। बोगी से इसके सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed