फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire in bakery and workshop, cylinders torn

बेकरी और वर्कशॉप में आग, सिलिंडर फटे

Sat, 21 May 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fire in bakery and workshop, cylinders torn
फरीदाबाद। थाना मुजेसर इलाका सेक्टर-23 संजय कॉलोनी में 22 फुट रोड पर एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। मकान के भूतल पर बेकरी की दुकान थी, जिसमें आग लगी थी। इससे साथ में बनी प्लास्टिक दाने की वर्कशाप में भी आग लग गई। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थाना मुजेसर प्रभारी संदीप ने बताया कि बेकरी के ऊपर मकान मालिक कुलदीप खटाना व उसके भाई का परिवार रहता है। वर्कशॉप के ऊपर की मंजिल में कर्मचारी रहते हैं। रात करीब ग्यारह बजे आग लगी। लपटें देख कर कुलदीप खटाना व परिवार नीचे आ गए। साथ में बनी वर्कशॉप के ऊपर चार पुरुष, दो महिला और चार बच्चे फंस गए। आस पास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद साथ वाले भवन की छत से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान बेकरी की दुकान में रखे दो सिलिंडर फट जाने से इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक सिलिंडर को लोगों ने फटने से पहले ही बाहर निकाल लिया। रात में दुकान और वर्कशॉप बंद हो गई थी। इसलिए किसी की जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। बेकरी की दुकान कपड़ा कॉलोनी निवासी ओमदत्त नाम के युवक की है। पहले बेकरी में आग लगी थी जो फैलकर वर्कशॉप तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed