{"_id":"6813c46efb28e7d3b30a1d5f","slug":"fir-against-medical-store-operator-for-illegally-selling-mtp-kit-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42657-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालक पर एफआईआर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 25 अप्रैल को डिकॉय ऑपरेशन (नकली ग्राहक बनकर) के तहत मेसर्स शर्मा मेडिकोस, प्लॉट नंबर 640, मस्जिद रोड, दयाल नगर, बदरपुर बॉर्डर के पास स्थित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की थी। जिसके बाद अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने पर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया था। इस मामले में अब संचालक मोहन लाल पर सूरजकुंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
मेडिकल स्टोर पर बिना किसी पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर की पर्ची और बिना कैश मेमो के एमटीपी किट बेची जा रही थी। तलाशी के दौरान संचालक किट का कोई क्रय-विक्रय रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद दुकान को सील कर दिया गया था। अब मेडिकल स्टोर संचालक पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।