फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   few medical store have depression medicines

बाजार से गायब हुई डिप्रेशन की दवाएं

Thu, 30 Jul 2020 05:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
few medical store have depression medicines
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण काल में एक ओर जहां मनोरोग की आशंका बढ़ रही है, वहीं दवाएं मार्केट से गायब हो रही हैं। कुछ चुनिंदा मेडिकल स्टोर पर ही डिप्रेशन की दवाएं उपलब्ध हैं। इनकी उपलब्धता के लिए जरूरी है कि आप मनोरोग चिकित्सक के क्लीनिक या फिर अस्पताल के नजदीक स्थित मेडिकल स्टोर से यह दवाएं लें। अन्य कई मरीज इन दवाओं की उपलब्धता में परेशानी महसूस कर रहे हैं। कई को मेडिकल स्टोर संचालक दवाएं रखने की अनुमति न होने की बात कह रहे हैं। एनआईटी-1 स्थित हरियाणा मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि डिप्रेशन की दवाओं का स्टॉक उपलब्ध नहीं है। निश्चित दवा स्टोर पर ही यह दवा ड्रग कंट्रोलर की अनुशंसा पर ही उपलब्ध होती हैं। इसी तरह एनआईटी-5 स्थित भविष्य मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि डिप्रेशन की दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। दवाएं केवल अधिकृत मनोरोग विशेषज्ञ के परामर्श पर्चे पर क्लीनिक के अपने मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

परामर्श की फॉटो कॉपी का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य
डिप्रेशन की दवाएं आमतौर पर उपलब्ध नहीं होती। किसी भी व्यक्ति को बिना डॉक्टरी परामर्श के यह दवाएं नहीं लेनी चाहिए। किसी भी मेडिकल स्टोर संचालक को दवाएं देने से पहले मरीज का रिकॉर्ड रखना होता है। इसके बाद ही दवाएं दी जाती हैं। इस कारण कई मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं को देने से इंकार भी कर देते हैं। हालांकि रजिस्टर्ड मनोरोग विशेषज्ञ के आस-पास के क्षेत्र में ही मेडिकल स्टोर दवाएं रखते हैं। - डॉ. धर्मबीर नेहरा, जिला सिविल अस्पताल मनोरोग चिकित्सक
विज्ञापन

पहले से ही नियंत्रित हैं डिप्रेशन की दवाएं
संक्रमण के कारण कुछ दवाओं पर नियंत्रण है, जो डॉक्टर परामर्श पर ही उपलब्ध है। हालांकि यह दवाएं मलेरिया एवं गठिया की दवा एचसीक्यू जैसी हैं, जो डॉक्टर परामर्श पर उपलब्ध है। डिप्रेशन की दवाएं पहले से नियंत्रित की जा चुकी हैं। डिप्रेशन की दवाएं डॉक्टरी परामर्श के बिना हासिल नहीं की जा सकती। - करण गोदारा, ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed