फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FCCI to provide leadership platform for women entrepreneurs; panel constituted.

Faridabad News: महिला उद्यमियों को नेतृत्व का मंच देगा एफसीसीआई, पैनल गठित

Fri, 09 Oct 2026 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
FCCI to provide leadership platform for women entrepreneurs; panel constituted.
कामकाज में पारदर्शिता और तेजी आएगी : अध्यक्ष
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के उद्योग जगत में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफसीसीआई) ने नई पहल की है। वर्ष 2026-27 की पहली गवर्निंग बॉडी इंटरैक्टिव बैठक में विभिन्न औद्योगिक कंपनियों में नेतृत्व कर रहीं महिलाओं को जोड़कर महिला उद्यमी पैनल का गठन किया गया। संगठन के अनुसार, इसका उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर नई सोच को सामने लाना है।

बैठक में एफसीसीआई की नई टीम के पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में उद्योगों की समस्याओं के समाधान, कामकाज में पारदर्शिता और व्यवस्थागत सुधारों को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा हुई। एफसीसीआई अध्यक्ष डॉ. एचके बत्रा ने कहा कि संगठन का लक्ष्य केवल उद्योगों का विस्तार नहीं, बल्कि कामकाज में पारदर्शिता और तेजी लाना भी है। महिला उद्यमी पैनल के गठन से उद्योग क्षेत्र में महिलाओं को नेतृत्व के अधिक अवसर मिलेंगे। महासचिव रोहित रुंगटा ने कहा कि पहली इंटरैक्टिव बैठक संगठन की आगामी कार्ययोजना की शुरुआत है। उद्योगों की परिचालन व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता के लिए मजबूत कार्यप्रणाली तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


पैनल में शुभांगी महाजन, अंकिता शर्मा, राधिका रुंगटा, दीपशिखा शिवहरे अरोड़ा, सारिका बंसल चोपड़ा, व्योमा मंगला, श्रीदेवी चौधरी, प्रियता राघवन, आकांक्षा गोयल, मीनाक्षी शर्मा, श्रुति गुप्ता, रोहिणी सूद और तुलिका सूद को शामिल किया गया है। बैठक में नई गवर्निंग बॉडी के सदस्यों की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed