फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Father beats son for demanding GST surety bill

जीएसटी का पक्का बिल मांगने पर बाप बेटे को पीटा

Sun, 08 Nov 2020 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Father beats son for demanding GST surety bill
बल्लभगढ़। मोहना रोड स्थित भवन निर्माण सामग्री विक्रेता से एक ग्राहक को जीएसटी का पक्का बिल मांगना महंगा पड़ गया। दुकानदार व उसके कर्मचारियों ने बाप-बेटे को जमकर पीट दिया। घायलावस्था में पीड़ितों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सतीश चंद ने शिकायत में कहा कि वह मोहना रोड स्थित मधु ट्रेडर्स पर गाटर व पत्थर खरीदने के लिए गया था। दुकानदार ने बीस हजार रुपये का कच्चा बिल दे दिया, जिसमें 18 प्रतिशत जीएसटी व पांच प्रतिशत अन्य खर्चा जोड़कर रकम लिखी हुई थी। सतीश ने पक्का मांगा। इस बात पर दुकानदार से बहस हो गई। दुकानदार के बेटे हर्षित ने कच्चा बिल छीना और फाड़कर फेंक दिया। हर्षित व उसके भाई ने सतीश के साथ हाथापाई शुरू कर दी। बीचबचाव करने आए सतीश के बेटे हरिओम को धक्का देकर लोहे की गाटर के उपर गिरा लिया और लात-घूसों व डंडों से पीटने लगे। उन्होंने हरिओम की जेब से करीब सात हजार रुपये भी निकाल लिए। वहीं दूसरी तरफ हर्षित सिंगला ने भी सतीश और हरिओम के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। अग्रसेन चौकी पर प्रभारी विनोद गौतम का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed