{"_id":"5fe8c1188ebc3e40a443aa2e","slug":"farmers-will-soon-get-water-for-irrigation-faridabad-news-noi5564086125","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को जल्द मिलेगा सिंचाई के लिए पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को जल्द मिलेगा सिंचाई के लिए पानी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ से प्याला की तरफ जाने वाले रजवाहे को सिंचाई विभाग जल्द ही बेहतर बनाने जा रहा है। इससे करीब छह गांवों के सैकड़ों किसानों को फायदा मिलेगा। सिंचाई विभाग का दावा है कि रजवाहे में अंतिम छोर तक पानी पहुंच जाएगा। इसका कार्य शुरू कर दिया गया है। सिंचाई विभाग ने दूरुस्त करने के लिए करीब 1.80 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा 28 दिसंबर को रजवाहे को पक्का बनाने के लिए सेक्टर-दो स्थित बल्लभगढ़ रजवाहे पर आधारशिला रखेंगे।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुरुग्राम कैनाल से ही बल्लभगढ़ रजवाहा निकला है। इस रजवाहे से ऊंचा गांव, चंदावली, साहुपुरा, मलेरना, सागरपुर, सोतई, सुनपेड़, प्याला के खेतों की सिंचाई की जा सकेगी।
फिलहाल इस रजवाहे का कच्चा होने के कारण बारिश व अन्य दिनों में झाड़ी खड़ी हो जाती हैं। जिसकी वजह से पानी अंतिम छोर तक पानी पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाता है। इससे कुछ खेतों की सिंचाई हो पाती है, तो कुछ को ट्यूबवेलों से ही भरा जाता है। किसानों की इस समस्या को देखते हुए सिचाई विभाग ने रजवाहे को बेहतर बनाने की योजना तैयार करके सरकार को भेजा था। जिस पर अब कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
- चरण सिंह, जेई, सिंचाई विभाग