फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad's action plan for pollution will be reviewed every month at the central level.

Faridabad News: प्रदूषण के लिए बनाए गए फरीदाबाद के एक्शन प्लान की हर महीने होगी केंद्रीय स्तर पर समीक्षा

Thu, 18 Dec 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Faridabad's action plan for pollution will be reviewed every month at the central level.
दिल्ली में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार ने अब सख्त रुख अपनाते हुए फरीदाबाद नगर निगम के लिए मासिक समीक्षा व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2026 तक प्रदूषण को 40 प्रतिशत तक घटाने के लक्ष्य की प्रगति हर महीने परखी जाएगी और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।दिल्ली में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका प्रभाव जमीन पर दिखना चाहिए। बैठक में विशेष रूप से औद्योगिक इकाइयों से होने वाले उत्सर्जन पर चिंता जताई गई।
फरीदाबाद नगर निगम की ओर से बताया गया कि शहर में एंटी-स्मॉग गन की संख्या बढ़ाकर 15 की जाएगी और मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों व वाटर स्प्रिंकलर के उपयोग पर निगरानी और कड़ी की जाएगी, ताकि धूल नियंत्रण में लापरवाही न हो।
विज्ञापन

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने वायु प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में जनभागीदारी को अनिवार्य बताते हुए स्थानीय स्तर पर लोगों की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को पूरे एनसीआर में शहर-विशेष कार्य योजनाओं की समग्र और तुलनात्मक समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed