फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पति का था दूसरी महिला से संबंध, पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पति का था दूसरी महिला से संबंध, पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
बल्लभगढ़।
विज्ञापन
पति का दूसरी महिला से संबंध होने के चलते पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना आदर्श नगर पुलिस के एसएचओ कुलदीप ने बताया कि सुभाष कालोनी के रहने वाले घनश्याम की पत्नी ऋतु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला के परिजनों का आरोप है कि पति का किसी दूसरी औरत से संबंध होने के चलते उसने यह कदम उठाया है। महिला मूल रूप से बनारस की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि परिजन को सूचना दे दी गई है। महिला के द्वारा शनिवार को अपने घर पर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। परिजनों को सूचना देने के बाद वह बनारस से फरीदाबाद के लिए निकल चुके हैं। बताया जा रहा है कि महिला की शादी 4 साल पहले हुई थी। एस एच ओ कुलदीप ने बताया कि परिजनों के आने के बाद महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव को उनको सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed