फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad youth commits suicide Gang blackmailing using Pakistani phone number obscene photos and videos

राहुल ने दी जान: युवक की बहनों संग न्यूड फोटो और वीडियो...पाकिस्तानी नंबर से ब्लैकमेल; व्हाट्सएप चैट से खुलासा

Mon, 27 Oct 2025 09:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Oct 2025 09:12 AM IST
सार

फरीदाबाद के युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक को गिरोह पाकिस्तान के नंबर से ब्लैकमेल करता था। फोन हैक कर एआई से युवक और उसकी बहनों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। व्हाट्सएप चैट से खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Faridabad youth commits suicide Gang blackmailing using Pakistani phone number obscene photos and videos
faridabad suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सेक्सटॉर्शन गैंग की धमकियों से परेशान हो ओल्ड फरीदाबाद की बसेलबा कॉलोनी के युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतका 19 साल का राहुल बी-कॉम का छात्र था। मूलरूप से बिहार के सिवान का रहने वाला राहुल यहां परिवार के साथ रहता था। वह तीन बहनों में अकेला भाई था।
विज्ञापन


पाकिस्तान के आईएसडी कोड वाले नंबर से युवक को व्हाट्सएप पर धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। उसे न्यूड फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


राहुल के पिता मनोज भारती ने बताया कि करीब दो हफ्ते पहले किसी ने राहुल का मोबाइल हैक कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से राहुल और उसकी बहनों की न्यूड फोटो और वीडियो बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से बेहद परेशान रहने लगा था राहुल
इन फोटो और वीडियो को व्हॉट्सएप पर भेजकर आरोपियों ने राहुल से लगभग 20 हजार रुपये की मांग की। पैसे न देने पर धमकी दी कि ये वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। राहुल इस ब्लैकमेलिंग से बेहद परेशान रहने लगा। कई दिनों से अपने दोस्तों से भी बात नहीं कर रहा था।

 

राहुल के पिता ने बताया कि पिछले 15 दिनों से राहुल का व्यवहार पूरी तरह बदल गया था। वह ठीक से खाना नहीं खा रहा था। बात भी कम करता था। चुपचाप कमरे में रहता था। राहुल की एक बहन की शादी हो चुकी है।
 

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि राहुल के मोबाइल में वीडियो व फोटो मिले हैं जिनसे उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। साइबर सेल की मदद से टीम जांच कर रही है।

सल्फास खाने के बाद परिवार को दी जानकारी
शनिवार दोपहर को राहुल ने अपने एक दोस्त को व्हाट्सएप मैसेज कर पूछा कि गेहूं में कीड़े न लगें इसके लिए जो दवा डाली जाती है वो कैसी होती है। दोस्त ने उसे सल्फास की गोली की फोटो भेज दी। इसके बाद शनिवार शाम को राहुल ने अपने कमरे में सल्फास की गोली खा ली। हालत बिगड़ने लगी तो उसने परिवार को बताया। परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए। देर रात इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed