फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad woman in love of nephew give 5 lakh to contract killer and murder him arrested

भांजे पर आया दिल तो बनी अपने ही पति की कातिल, शूटर को पांच लाख देकर कराई हत्या

Thu, 11 Feb 2021 06:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 11 Feb 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Faridabad woman in love of nephew give 5 lakh to contract killer and murder him arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में 22 जनवरी को हुए टेलर एजाज खान हत्या मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। टेलर की हत्या उसकी पत्नी ककसा ने करवाई थी। ककसा का कई जगह पर प्रेम संबंध चल रहा था। इसका पता एजाज को लग गया था। जिस पर प्रेमी के साथ मिलकर एजाज को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और पांच लाख रुपये में शूटर से सौदा तय हुआ। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता आदर्शदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों मुकेश उर्फ भीमा व मोनू उर्फ मोहित को पुलिस ने 4 फरवरी को अदालत में पेश कर 7 दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली। जिसमें मृतक की पत्नी और मृतक के भांजे का भी सामने आया।
विज्ञापन


22 जनवरी को हत्या के बाद मृतक की पत्नी ने पुलिस शिकायत दी थी कि उसके पति टेलर एजाज खान की शाम किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई राकेश, एएसआई विक्रम, सिपाही राजीव, सनी, अनुज, जोगिंदर व महिला सिपाही बीना की एक टीम ने इस केस में जांच शुरू की। कई जगह छापा मारने के बाद गोली मारने वाले दोनों आरोपियों को 3 फरवरी की रात लक्कड़पुर से गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया। आरोपी मुकेश जैतपुर दिल्ली व मोनू दिल्ली के मीठापुर का रहने वाला है।

रिमांड के दौरान मुकेश के मकान से एक देसी कट्टा, दो कारतूस व एक खाली खोल बरामद किया गया। आरोपी मोनू के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि एजाज की पत्नी और भांजे पिंकू ने उन्हें 5 लाख रुपये देने की बात कही थी, जिसमें से 42 हजार रुपये एडवांस दे दिए थे।

पुलिस ने 4 हजार रुपये आरोपियों के कमरे से बरामद किए हैं। बुधवार शाम मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 10 साल पहले टेलर एजाज खान (43) और उसकी पत्नी ककसा (32) ने लव मैरिज की थी। इनके तीन बच्चे हैं।

महिला का आरोपी भीमा, मोनू व भांजे पिंकू के साथ प्रेम संबंध थे। जिसका पता एजाज को चल गया था। इस बात को लेकर आपस में कई बार झगड़ा भी हुआ। दोनों आरोपियों को जेल और ककसा को महिला सुधार गृह करनाल भेज दिया गया है। वहीं पिंकू की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed