फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad: The work of removing the petrol pump coming in the midst of construction started

फरीदाबाद: निर्माण के बीच आ रहे पेट्रोल पंप हटाने का काम शुरू

Mon, 28 Feb 2022 12:54 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद 
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Feb 2022 12:54 PM IST
सार

बाईपास रोड पर दिल्ली-मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेसवे को इससे फिर रफ्तार मिलेगी। वहीं सर्विस रोड बनने के काम में भी तेजी आ जाएगी।

विज्ञापन
Faridabad: The work of removing the petrol pump coming in the midst of construction started
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेसवे के निर्माण के बीच आ रहे पेट्रोल पंप हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे एक्सप्रेसवे के निर्माण को एक बार फिर रफ्तार मिलेगी। वहीं सर्विस रोड बनाने का काम तेजी से शुरू किया जा सकेगा। फरीदाबाद से गुजर रहे बाईपास रोड को डीएनडी फ्लाईओवर से सोहना तक दिल्ली-मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इसके लिए बाईपास रोड को 12 लेन बनाया जाएगा। बाईपास रोड पर करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क के बीच पिलर का काम तेजी से चल रहा है। 

विज्ञापन


सड़क का निर्माण करने के लिए एनएचएआई ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से लगभग 70 मीटर चौड़ी जगह मांगी हुई है, लेकिन रोड के दोनों तरफ अवैध निर्माण इस योजना में देरी का कारण बन रहे हैं। वहीं बदरपुर बॉर्डर से कैली गांव तक करीब 9 पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन हैं जिससे काम में रुकावट आ रही थी। पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन के हटने से निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में बनी थी योजना
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार, एक्सप्रेसवे की योजना 2018 में बनी थी। इसका पहला हिस्सा दिल्ली में डीएनडी फ्लाईओवर से शुरू होकर मीठापुर तक नौ किलोमीटर, दूसरा मीठापुर से बल्लभगढ़ में मलरेना पुल तक 24 किलोमीटर और तीसरा मलेरना पुल से सोहना तक 26 किलोमीटर होगा। एक्सप्रेसवे दिल्ली में डीएनडी फ्लाईओवर से शुरू होकर आगरा नहर के साथ-साथ सेक्टर-37 आकर बाईपास रोड से जुड़ना है। आगे बल्लभगढ़ में कैली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर सोहना पहुंचेगा। यहां पर यह कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। वहां से वड़ोदरा व मुंबई एक्सप्रेसवे को लिंक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाईपास पर निर्माण के बीच आ रहे पेट्रोल पंप हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे सर्विस रोड बनाने में सहायता मिलेगी।
- धीरज सिंह, उप महाप्रबंधक, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed