फरीदाबाद: दसवीं के छात्र की खुदकुशी मामले में शिक्षिका गिरफ्तार, सुसाइड नोट में लगाया था आरोप
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एकेडमिक प्रमुख को गिरफ्तार किया गया है। छात्र की मां की शिकायत पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित डिस्कवरी सोसायटी में छात्र की खुदकुशी मामले में पुलिस ने डीपीएस की शिक्षिका को गिरफ्तार किया है। 24 फरवरी को 10वीं के छात्र ने 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा था कि इस स्कूल ने उसे मार दिया। उसने प्रधानाध्यापिका व अन्य को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एकेडमिक प्रमुख को गिरफ्तार किया गया है। छात्र की मां की शिकायत पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
डिस्कवरी सोसाइटी निवासी गौरव (बदला हुआ नाम) अपनी मां के साथ रहता था। वह डीपीएस का छात्र था उसी स्कूल में उसकी मां भी ललित कला की अध्यापिका हैं। उसे डिसलेक्सिया की बीमारी थी। 23 फरवरी को गौरव की विज्ञान की परीक्षा थी।
प्रश्न समझाने के लिए कहने पर डांट दिया था
आरोप है कि उसने अपनी प्रधानाध्यापिका से कुछ प्रश्न समझने के लिए मदद मांगी थी। प्रधानाध्यापिका ने यह कहते हुए उसे डांट लगाई थी कि वह बीमारी का बहाना बना कर फायदा उठा रहा है। इसके कारण गौरव इतना परेशान हो गया कि उसने 24 फरवरी की रात सोसाइटी की 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी।