{"_id":"5eb69b27e998f8488f364b11","slug":"faridabad-six-corona-infected-found-during-survey-in-containment-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: कंटेनमेंट जोन में सर्वे के दौरान मिले 6 कोरोना संक्रमित, 379 लोगों के लिए गए थे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: कंटेनमेंट जोन में सर्वे के दौरान मिले 6 कोरोना संक्रमित, 379 लोगों के लिए गए थे सैंपल
Sat, 09 May 2020 05:29 PM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 09 May 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
379 लोगों के लिए गए थे सैंपल, 6 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के दौरान अभी तक 6 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि 5 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए 407 टीमें लगी हुई हैं। उप सिविल सर्जन डा. गीता पालिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गत 8 अप्रैल से कंटेनमेंट जोन में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
बाकी 5 मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा स्वास्थ्य विभाग
अब तक 743 मरीजों की पहचान कर, इनकी चिकित्सा जांच भी की गई। जांच के आधार पर 379 मरीजों का कोविड-19 के टेस्ट करवाकर सैंपल लिए गए, जिनमें से 368 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 6 मरीज संक्रमित मिले। शेष पांच की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 743 मरीजों में से 641 ठीक हो चुके हैं, जबकि 102 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीमों में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स व महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। इस कार्य में कई सामाजिक संगठन भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन