फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad ranks first in registration on e-shram portal

Faridabad News: ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण में फरीदाबाद पहले स्थान पर

Fri, 02 May 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Faridabad ranks first in registration on e-shram portal
ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को मिलेगा पांच लाख तक दुर्घटना बीमा का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के मामले में औद्योगिक नगरी फरीदाबाद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर चरखी दादरी और तीसरे स्थान पर हिसार रहा। वहीं प्रदेश के कई जिलों में अब तक एक भी पंजीकरण नहीं हो सका है। जिले में ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को पांच लाख रुपये तक का दुर्घटना लाभ मिल सकेगा।
ई-श्रम पोर्टल के अनुसार जिले में अब तक 608 डिलीवरी कर्मचारियों का पंजीकरण हो चुका है, जो प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में सर्वाधिक है। इसके बाद चरखी दादरी में 136 और हिसार में 121 पंजीकरण हुए हैं। अंबाला, नूंह, पानीपत, पलवल सहित कई जिलों में यह संख्या 100 से भी कम रही है। ई-श्रम योजना केंद्र सरकार की ओर से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शुरू की गई थी, जिससे उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके। इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को कई लाभों के साथ-साथ दुर्घटना बीमा का भी प्रावधान है। काम के दौरान किसी दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में पंजीकृत श्रमिक को अधिकतम 5 लाख रुपये तक की बीमा राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में श्रम-विभाग द्वारा शिविर लगाकर फूड डिलीवरी, कूरियर सेवाएं और ई-कॉमर्स कंपनियों में कार्यरत युवाओं का पंजीकरण कराया गया है। रिकार्ड के अनुसार, जिले में ऑनलाइन डिलीवरी के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी काफी अधिक है। विशेष कैंप लगाकर कंपनियों के माध्यम से इन कर्मचारियों तक योजना पहुंच बनाई गई। पंजीकरण के लिए श्रमिकों से आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी अपलोड करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में शिविर लगाकर कर्मचारियों को पंजीकरण के लिए जागरूक किया गया था। इसका परिणाम है, जिले में सबसे अधिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है। जिनका पंजीकरण हो चुका है, उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। - भगत प्रताप, श्रम उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed