फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad: Rain water will collect in Aravalli region

फरीदाबाद : अरावली क्षेत्र में एकत्रित होगा बारिश का पानी

Mon, 28 Feb 2022 05:33 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद 
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Feb 2022 05:33 PM IST
सार

एफएमडीए तैयार कर रहा योजना जिसके बाद चेम डैम बनाए जाएंगे और इनके माध्यम से पानी को संरक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
Faridabad: Rain water will collect in Aravalli region
Rain Water Harvesting - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के दौरान अरावली की पहाड़ियों में बेकार बह जाने वाले पानी को संरक्षित करने की योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही चेम डैम बनाए जाएंगे। इसे फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से तैयार किया जाएगा। योजना के बाद एक साथ दो लाभ होंगे। अरावली में जल संरक्षित होने का सीधा सकारात्मक प्रभाव भूजल स्तर पर पड़ेगा और पहाड़ी से बारिश का पानी बहकर आसपास के गांवों व सेक्टरों में जमा नहीं होगा।

विज्ञापन


चेम डैम की गहराई 8 से 10 फुट और चौड़ाई 50 से 100 मीटर होगी। एफएमडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यह उस जगहों पर बनाए जाते हैं, जहां ऊपर से पानी आने का फ्लो अधिक होता है। चेम डैम बहते पानी को एकत्र करता है। इसके बाद यहां से पानी रिसकर जमीन के नीचे चला जाता है। इसका फायदा वन्य जीवों को भी होता है। इससे पहाड़ी क्षेत्र में पानी की कमी के साथ जमीन में नमी होने से हरियाली भी होगी।
विज्ञापन


अरावली तलहटी में बसे गांवों का भूजल स्तर प्रत्येक वर्ष नीचे जा रहा है। जानकारों के अनुसार यहां 400 से 500 फुट जलस्तर नीचे पहुंच गया है। नगर निगम भी आसपास के क्षेत्रों में ट्यूबवेल लगाने से कतरा रहा है। हर साल करीब 10 ट्यूबवेल के बोर के नीचे पानी समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही चेम डैम बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसकी योजना तैयार की जा रही है।
-एनडी वशिष्ठ, मुख्य अभियंता, एफएमडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed