{"_id":"60afe15b8ebc3e865a23877a","slug":"faridabad-number-of-corona-infected-admitted-in-icu-decreased-faridabad-news-noi584097576","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: आईसीयू में भर्ती कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: आईसीयू में भर्ती कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण मामलों में कमी के साथ ही गंभीर मरीजों की संख्या भी घटती जा रही है। जिले में बीते एक सप्ताह में ही ऐसे मरीजों की संख्या काफी कम हुई है जो या ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, या आईसीयू और वेंटिलेटर के सहारे उपचाराधीन थे। मौजूदा समय में विभिन्न अस्पतालों में 257 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि 53 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। नए मामले भी फिलहाल 300 के आंकड़े से कम ही बने हुए हैं। इसमें अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या बेहद कम है।
स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को 158 नए संक्रमितों की पुष्टि की। इस दौरान 442 संक्रमित स्वस्थ हुए जबकि तीन की मौत हो गई। जिले में अब तक 702 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। फिलहाल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1680 बनी हुई है। इनमें से 627 अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 1053 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।
संक्रमण को मात देने में जिले की रिकवरी दर 97.6 फीसदी पर बनी हुई है। वहीं सैंपल पॉजिटिविटी दर 4.5 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर 1.6 फीसदी है। संक्रमण मामले अब 623 दिनों में दोगुने हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में 4914 सैंपल लिए गए। इनमें से 1579 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। अब तक 828767 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
दिन ऑक्सीजन निर्भर मरीज वेंटिलेटर पर उपचाराधीन
27 मई 257 53
26 मई 267 54
25 मई 275 57
24 मई 421 65
23 मई 424 64
22 मई 558 72
21 मई 583 78
20 मई 599 80
--
संक्रमण के मामले कम हुए हैं। साथ ही गंभीर मामलों में भी कमी आने लगी है। अस्पताल में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन पर उपचाराधीन मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। उम्मीद है जल्द ही स्थिति नियंत्रण में पूरी तरह से होगी। - डॉ. रामभगत, कोविड नोडल अधिकारी