फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad News: Businessman was killed for asking him to drive properly

Faridabad News: गाड़ी सही से चलाने को कहने पर कारोबारी की हत्या, शुक्रवार रात कार सवारों ने किया था हमला

Sat, 24 Dec 2022 10:06 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 24 Dec 2022 10:06 PM IST
सार

परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार दोपहर थाने के सामने पर्दशन किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Faridabad News: Businessman was killed for asking him to drive properly
अस्पताल में मौजूद शिवकुमार के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

जवाहर कॉलोनी में शुक्रवार देर रात नशे में घुत्त कार सवारों ने एक कारोबारी की हत्या कर दी। घटना के समय कारोबारी अपने साले के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। कसूर इतना था कि उसने सड़क पर बेतरतीब ढंग से कार चला रहे युवकों को सही से कार चलाने की नसीहत दे दी थी। मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी शिव कुमार (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


हत्या से नाराज परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार दोपहर थाने के सामने पर्दशन किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक के साले दिपांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया शिवकुमार सेक्टर-22 संजय कॉलोनी गली नंबर-62 में रहते थे। सेक्टर 52 में वर्कशॉप है। उनके दो बेटे और दो बेटी हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे शिवकुमार व उनका साला दिपांशु बाइक पर सवार होकर वर्कशॉप से घर जा रहे थे। शिवकुमार बाइक चला रहा थे। जवाहर कॉलोनी डिस्पोजल पुलिया नाले के पास एक कार बेतरतीब ढंग से उनकी तरफ आ रही थी। ये देख शिवकुमार ने बाइक सड़क से नीचे उतार दी। कार के पास आने पर शिव ने कार सवारों से कार सही से चलाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिपांशु के मुताबिक, कार में 5-6 युवक नशे में धुत्त हालत में बैठे हुए थे। शिवकुमार की बात से कार सवार नाराज हो गए और शिवकुमार व दिपांशु के साथ मारपीट करने लगे। दो युवकों ने सड़क किनारे से ईंट-पत्थर उठाकर उनपर हमला कर दिया। दिपांशु ने मदद के लिए शोर मचाया। ये देख आरोपियों ने उन्हे पकड़कर धुन डाला और शिव कुमार को सड़क पर धक्का दे दिया। झटके के साथ शिव कुमार पीछे की तरफ गिर गए और सिर धड़ाम से सिमेंटेड सड़क पर जा टकराया। गहरी चोट से शिव बेहोश हो गए। आरोपी उन्हें मरा समझ कर भाग गए। 

दिपांशु ने फोन कर परिजनों को मामले की सूचना दी। परिजनों ने शिव को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार तड़के इलाज के दौरान शिव की मौत हो गई। थाना सारन प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश ने बताया डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बेटी ने फोन पर कहा था ठंड ज्यादा है संभलकर आना
शिवकुमार अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गए हैं। इसमें दो बेटी व दो बेटे हैं। दिपांशु एक दिन पहले ही बहन के घर मिलने के लिए आया था। शुक्रवार को दिपांशु अपने जीजा शिवकुमार के साथ वर्कशॉप में चला गया था। दिपांशु ने बताया काम से लौटने में देर होती देख बेटी ने शिव के मोबाइल पर फोन कर कहा था कि ठंड बढ़ रही है। बाइक पर संभल कर घर आना।

उन्होंने बताया कि बेटी की नसीहत के चलते शिव अपनी बाइक काफी ध्यान से चला रहे थे। दूर से ही आरोपियों की गाड़ी को देख उन्होंने बाइक किनारे पर उतार दी थी। यही नसीहत वे कार सवारों को दे रहे थे जो शिव की मौत का कारण बन गई। शिवकुमार की मौत के बाद परिजनों ने सारण थाना के सामने कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। विरोध-प्रदर्शन के साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझाकर शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed