{"_id":"6153eb8c8ebc3eab6725a312","slug":"faridabad-man-gave-poison-to-wife-two-daughters-and-son-then-commit-suicide-police-probing-in-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: पत्नी, दो बेटियों और बेटे को जहर देकर मारा, फिर खुद फंदे से झूल गया पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: पत्नी, दो बेटियों और बेटे को जहर देकर मारा, फिर खुद फंदे से झूल गया पति
Wed, 29 Sep 2021 01:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:36 PM IST
सार
फरीदाबाद में एक परिवार के पांच लोगों की मौत से पूरा इलाका सकते में है और लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि अचानक एक हंसता-खेलता परिवार कैसे इस तरह चला गया...
विज्ञापन
फरीदाबाद में परिवार को जहर देकर मारने के बाद पति फांसी के फंदे पर झूला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद के मुंडकती थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में एक व्यक्ति ने पत्नी सहित दो बेटियों व बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित गांव औरंगाबाद निवासी नरेश (34) ने अपनी पत्नी आरती (30), बेटियां रविता (13), वर्षा (11) और बेटे संजय (12) को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। बाद में नरेश ने घर के कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। गांव में मृतक के पड़ोसियों का कहना है कि नरेश देर रात अपनी ससुराल से वापस आया था। उन लोगों को किसी भी विवाद को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन