{"_id":"5cc0f3bdbdec2214676acf6b","slug":"faridabad-large-number-of-intoxicated-drug-recovered-during-raid-medical-stores-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: छापेमारी में बड़ी संख्या में मिलीं नशीली दवाएं, मेडिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: छापेमारी में बड़ी संख्या में मिलीं नशीली दवाएं, मेडिकल स्टोर सील
Thu, 25 Apr 2019 05:09 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 25 Apr 2019 05:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
औषधि नियंत्रण विभाग ने एनआईटी-1 में बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं के मिलने पर एक मेडिकल स्टोर को बुधवार को सील कर दिया। विभाग को सूचना मिली थी कि मेडिकल संचालक नशीली दवाएं बेचता है। बुधवार को छापेमारी के बाद अधिकारियों को पता चला कि संचालक को वर्ष 2012 में भी इसी मामले में सजा हो चुकी है।
विज्ञापन
सजा के बाद वह एक बार फिर से नशेखोरी को बढ़ावा दे रहा है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए नशीले सामान को जब्त कर लिया और मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। अब आरोपी के खिलाफ कोर्ट केस की तैयारी है।
विज्ञापन
वरिष्ठ औषधि नियंत्रक अधिकारी करण गोदारा ने बताया कि एनआईटी जोन में नशीली दवाएं बेचने की शिकायत मिली थी। इसलिए बुधवार को कार्रवाई की गई। कार्रवाई में जोन औषधि निरीक्षक पूजा चौधरी के साथ मेडिकल स्टोर पर छापा मारी की गई।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर में नशीली दवाएं, कोडीन सिरप, ट्रासाडोल कैप्सूल और कैरिसोमा गोली बड़ी तादाद में मिली। गोदारा ने बताया कि यह सभी दवाएं नशीली दवाओं की श्रेणी में आती हैं। इनको बेचने पर पाबंदी है। बताया कि विभाग के आयुक्त और प्रदेश औषधि नियंत्रक नरेंद्र आहूजा ने नशा रोकने के लिए ऐसी दवाओं पर बैन लगा रखा है। ऐसी दवाओं की खरीद फरोख्त पर सख्ती बरतने और तुरंत कार्रवाई के निर्देश हैं।