फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad illegal sex determination in moving car 5 including asha worker arrested

फरीदाबाद: चलती कार में हो रही थी अवैध भ्रूण जांच, आशा वर्कर समेत पांच गिरफ्तार

Mon, 22 Nov 2021 09:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 22 Nov 2021 09:40 AM IST
सार

सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने एक महिला को नकली ग्राहक बनाकर नर्सिंग होम पर भेजा। आशा ने उसे दादरी (यूपी) में जांच कराने के लिए कहा। ग्राहक इस पर राजी हो गई और फिर...

विज्ञापन
Faridabad illegal sex determination in moving car 5 including asha worker arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध भ्रूण लिंग जांच के आरोप में एक आशा कार्यकर्ता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। शिकायत पर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने आठ आरोपियों पर केस दर्ज करके पांच को गिरफ्तार किया। रैकेट चलाने वाली एक डॉक्टर, आशा कार्यकर्ता समेत तीन फरीदाबाद के हैं जबकि दो आरोपी उत्तर प्रदेश के दादरी (गौतमबुद्धनगर जिले)के निवासी हैं। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार के नेतृत्व में की गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को बल्लभगढ़ इलाके में छापा मारा। डॉ. हरजिंद्र ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि आदर्श नगर स्थित विनायक नर्सिंग होम संचालिका डॉ. आशा यादव और जवाहर कॉलोनी निवासी आशा कार्यकर्ता मीना फरीदाबाद से ग्राहकों को भ्रूण लिंग जांच के लिए दादरी लेकर जाती हैं।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने एक महिला को नकली ग्राहक बनाकर नर्सिंग होम पर भेजा। आशा ने उसे दादरी (यूपी) में जांच कराने के लिए कहा। ग्राहक इस पर राजी हो गई। आशा का बेटा दुष्यंत उर्फ सैंकी ग्राहक के साथ दादरी पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके पीछे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादरी पहुंचने पर आशा के बेटे ने ग्राहक की मुलाकात बबीता और रिंकू से कराई। वे ग्राहक को केजीपी फ्लाईओवर के पास लेकर गए। कुछ देर बाद नीरज और दुष्यंत एक अन्य व्यक्ति को लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों को स्वास्थ्य विभाग टीम होने का शक हो गया। उन्होंने ग्राहक का चलती कार में अल्ट्रासाउंड कर दिया और मौके से फरार हो गए। टीम बबीता और रिंकू को गिरफ्तार कर फरीदाबाद ले आए। बाद में डॉ. आशा यादव, मीना व निरंजन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


दो माह पहले दिल्ली में मारा था छापा
सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने कार्य संभालते ही भ्रूण जांच करने वालों पर नजर रखने की हिदायत दी थी। करीब दो माह पहले टीम ने दिल्ली के द्वारका में रेड मारकर अवैध भ्रूण जांच करने वाले रैकेट को पकड़ा था। इससे बल्लभगढ़ में अवैध एमटीपी केस में एक सरकारी नर्स पकड़ी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed