{"_id":"61cd9c5a7c126454dd446fdb","slug":"faridabad-if-vaccine-both-dose-are-not-taken-no-auto-rikshaw-can-be-drive-from-1-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: वैक्सीन की दोनो डोज नहीं लगवाई तो 1 जनवरी से नहीं दौड़ा सकेंगे ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: वैक्सीन की दोनो डोज नहीं लगवाई तो 1 जनवरी से नहीं दौड़ा सकेंगे ऑटो
Thu, 30 Dec 2021 05:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 30 Dec 2021 05:17 PM IST
सार
फरीदाबाद में करीब 28 हजार ऑटो व 150 से अधिक हरियाणा रोडवेज की बस चल रही है। इसके अलावा निजी बसों का भी परिचालन किया जा रहा है। इन सार्वजनिक परिवहनों में रोज दो लाख के आसपास यात्री सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से बचाव के लिए जिले में वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है। एक जनवरी से बिना वैक्सीन लगवाए बस व ऑटो चालक सड़क पर अपनी ऑटो या बस को नहीं दौड़ा सकेंगे। उपायुक्त ने इनके लिए भी कोरोना से बचाव के टीके की दूसरी डोज का सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी ऑटो व बस के आगे चालक, परिचालकों के टीके की दूसरी डोज का सर्टिफिकेट चस्पा करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई होगी है।
विज्ञापन
फरीदाबाद में करीब 28 हजार ऑटो व 150 से अधिक हरियाणा रोडवेज की बस चल रही है। इसके अलावा निजी बसों का भी परिचालन किया जा रहा है। इन सार्वजनिक परिवहनों में रोज दो लाख के आसपास यात्री सफर कर रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन का कहना है कि बस व ऑटो के चालकों के लिए कोरोना से बचाव के लिए टीके की दूसरी डोज ज्यादा जरूरी है। इसलिए जिन्होंने टीके नहीं लगाए हैं, 31 दिसंबर तक हर हाल में टीके लगा लें और दूसरी डोज के सर्टिफिकेट को अपने ऑटो व बस के आगे चस्पा लें, जिससे सवारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
जांच के लिए 80 टीमें गठित
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि एक जनवरी से कोरोना से बचाव के लिए लागू होने वाली नियमों को पालना कराने के लिए जिले में 80 टीमों का गठन किया गया है। टीम के सदस्य मेट्रो, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, ऑटो स्टेंड, मॉल्स, होटल्स, बाजार, पार्क आदि में जाकर लोगों पर नजर रखेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचने वालों का कोरोना से बचाव के टीके की दूसरी डोज देखेंगे। जिनके पास दूसरी डोज के सर्टिफिकेट नहीं होंगे, उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर जाने से रोका जाएगा।
विज्ञापन
अभी किया जाएगा जागरूक
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए गठित इंसीडेंट कमांडर की टीम सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के बारे में बताएंगे और इसके अहमियत की जानकारी देंगे। लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर जिन्होंने टीके की दूसरी डोज नहीं ली होगी, उन्हें वहां से बाहर किया जाएगा। साथ ही उनसे कोरोना की दूसरी डोज जल्द लगाने की अपील की जाएगी।
नो मास्क-नो सीट
शहर स्थित ऑटो चालकों ने बताया कि अब ऑटो में उन्हीं सवारियों को बिठाएंगे, जो मास्क पहनेंगे। उनसे ऑटो में बैठते समय कोरोना के टीके की जानकारी भी ली जाएगी। कोशिश रहेगी कि बिना वैक्सीनेशन वाले सवारी ऑटो से दूर रहे। ऑटो चालकों ने उनके द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए बनाए गए नियमों का पूरा पालन किया जाएगा। वैक्सीन लगवाने के साथ मास्क का उपयोग किया जाएगा।