{"_id":"61e55ae0722e710dac3d84a9","slug":"faridabad-helipad-ground-republic-day-celebration-with-all-covid-protocols","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: हेलीपैड ग्राउंड में कोरोना प्रोटोकोल के तहत आयोजित होगा गणतंत्र दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: हेलीपैड ग्राउंड में कोरोना प्रोटोकोल के तहत आयोजित होगा गणतंत्र दिवस समारोह
Mon, 17 Jan 2022 05:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 17 Jan 2022 05:33 PM IST
सार
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक झांकी भव्य हो और समय से तैयारी करें। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल होगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फरीदाबाद में गणतंत्र दिवस समारोह कोविड-19 प्रोटोकोल को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा। प्रशासन ने मुख्य समारोह अब हेलीपेड ग्राउंड में ही आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहले यह कार्यक्रम सेक्टर-12 खेल परिसर में आयोजित करने की तैयारी थी। उपायुक्त जितेंद्र यादव सोमवार को समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक की।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि समारोह की दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों व युद्ध वीरांगनाओं को उनके घर पर जाकर ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मुख्य कार्यक्रम में इस बार पीटी शो को कैंसिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है लेकिन इनकी संख्या 3 से 4 तक ही रखी जाएगी। इसके अलावा सभी विभाग विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित करती हुई अपनी-अपनी झांकियां भी निकालेंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक झांकी भव्य हो और समय से तैयारी करें। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल होगा। उपायुक्त ने कहा खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह इस बार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे और ध्वजारोहण करेंगे। टाउन पार्क स्थित शहीद स्मारक को बेहतर करने को कहा। मार्च पास्ट व परेड में हरियाणा पुलिस, होमगार्ड व अन्य टुकडियां पहले की तरह ही शामिल रहेंगे।
सुरक्षा को लेकर उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान, डीएफओ राजकुमार, नगराधीश नसीब सिंह व नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।