फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad health department do not have records of

फरीदाबाद: कोरोना की दूसरी लहर में टूटी जिनकी सांसे, उनका स्वास्थ्य विभाग में रिकॉर्ड तक नहीं

Sun, 30 May 2021 05:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी मूर्ति दलाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
मूर्ति दलाल, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 30 May 2021 05:12 PM IST
सार

दो माह में स्वास्थ्य विभाग ने दिखाई 280 लोगों की मौत, नगर निगम के रिकॉर्ड में कोरोना से 1321 लोगों की गई जान, इनमें 906 स्थानीय हैं।

विज्ञापन
faridabad health department do not have records of
कोरोना से मौत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर में फरीदाबाद के 906 लोगों की जान चली गई। बीते लगभग दो माह के दौरान कई आंकड़े सामने आए तो कई छिपा लिए गए। दो सरकारी विभागों के अलग-अलग आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, जिला स्वास्थ्य विभाग ने बीते करीब दो माह (1 अप्रैल से 28 मई) में 280 लोगों की मौत की पुष्टि कोरोना से की है। वहीं, नगर निगम के आंकड़े बताते हैं कि जिले में इस बीच 1321 लोगों की मौत कोरोना से हुई। मौत का कारण आधिकारिक रिकॉर्ड में कोरोना दर्शाया गया। वहीं, इसमें से 906 जिले के स्थानीय लोगों की हुई हैं। शेष आंकड़े पड़ोसी जिलों के मरीजों के हैं।
विज्ञापन


वहीं, निगम में संक्रमितों की अंत्येष्टि के लिए तैनात किए गए नोडल अधिकारी राजेंद्र दहिया का कहना है कि विभिन्न अस्पतालों से समन्वय किया गया। इस दौरान जो भी अंत्येष्टि कोविड नियमों के तहत करनी थी उनका डेटा रिकॉर्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत का कहना है कि 1 अप्रैल तक जिले में 424 लोगों की मौत कोराना के कारण हुई। वहीं, 28 मई तक यह आंकड़ा बढ़कर 704 हो गया। संक्रमण की पुष्टि के बाद ही मृतक को आंकड़ों में शामिल किया जा सकता है।


अधिकारी नहीं दे रहे जवाब 
जिले में संक्रमण से जान गंवाने वालों की मौत को आंकड़ों में क्यों छिपाया जा रहा है। इस बाबत अधिकारियों से सवाल पूछा गया। मगर किसी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 

कोरोना से मौत
बीते दो माह में मौत (स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े)  
तारीख            कुल मौतें      सिर्फ कोरोना   गंभीर बीमारी पीड़ित 
1 अप्रैल तक     424                 110               314 
28 मई तक       704                169               535

बीते दो माह में मौत (नगर निगम के आंकड़े) 
कुल मौत     स्थानीय निवासी      गैर जिलों से संबंधित 
1321                906                     435 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed