फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad fmda meeting many development works discussed like neelam chowk smart city green building

फरीदाबाद: नीलम चौक का जीर्णोद्वार, ऑर्गन डोनेशन और स्मार्ट सिटी की ग्रीन बिल्डिंग जैसे विकास कार्यों को मिलेगी गति

Wed, 03 Nov 2021 05:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 03 Nov 2021 05:34 PM IST
सार

एफएमडीए की अतिरिक्त आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि शहर में स्मार्ट सिटी की नई बिल्डिंग नगर निगम मुख्यालय में बनाई जाएगी। इसके जल्द टेंडर खोले जाएंगे और काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
faridabad fmda meeting many development works discussed like neelam chowk smart city green building
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर फरीदाबाद आईएमटी स्थित फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) कार्यालय में विकार्स कार्यों के मुद्दों पर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में एफएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल, अतिरिक्त सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग की साइड नीलम चौक को स्मार्ट बनाने, ऑर्गन डोनेशन के लिए लोगों को नया प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का कार्यालय अभी सेक्टर-20ए स्थित एक प्राइवेट भवन में चल रहा है। पिछले दिनों से सरकार ने बीके चौक स्थित नगर निगम मुख्यालय में स्मार्ट सिटी का नया भवन बनाने को मंजूरी दी थी। इस नए भवन को ग्रीन बिल्डिंग के आधार पर बनाया जाएगा। इसके डेंटर जारी कर दिए गए। इसके साथ ऑर्गन डोनेशन को लेकर एफएमडीए द्वारा तैयारी की गई योजना पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


इसके लिए एफएमडीए की वेबसाइट के साथ एक अन्य पोर्टल बनाया गया है। जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों को इससे जोड़ा गया है। जिससे ऑर्गन डोनेशन के लिए आगे आने वाले व्यक्ति आसानी से पोर्टल के माध्यम से डोनेशन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएमडीए की अतिरिक्त आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि शहर में स्मार्ट सिटी की नई बिल्डिंग नगर निगम मुख्यालय में बनाई जाएगी। इसके जल्द टेंडर खोले जाएंगे और काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्मार्ट लाइटें सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाने के साथ सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया गया है। सरकार की मंजूरी के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed