{"_id":"61e55d650ad8b1590842b6b8","slug":"faridabad-barahi-pond-restoration-will-be-done-70-percent-part-will-have-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: बराही तालाब के 70 फीसदी हिस्से में होगा पानी, जीर्णोद्धार के लिए संशोधित योजना तैयार की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: बराही तालाब के 70 फीसदी हिस्से में होगा पानी, जीर्णोद्धार के लिए संशोधित योजना तैयार की
Mon, 17 Jan 2022 05:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 17 Jan 2022 05:43 PM IST
सार
संशोधित प्लान में पहले की तरह ही तालाब विकसित किया जाएगा। पास में ही एक बड़ा टावर बनाया जाएगा। इससे लोग बराही तालाब और ओल्ड फरीदाबाद का नजारा देख सकेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओल्ड फरीदाबाद स्थित बराही तालाब के जीर्णोद्धार को लेकर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने तैयारियां शुरू कर दी है। संशोधित योजना के तहत अब तालाब के 70 फीसदी हिस्से में पानी होगा। इसके लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। मार्च तक निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद का बराही तालाब कई दशक पुराना है। यहां पर हर साल बराही मेले का आयोजन होता है। इसके अलावा छठ के पर्व पर भी श्रद्धालु यहां पूजा करने के लिए आते हैं। पिछले कई साल से इसकी हालत खराब हो चुकी है। करीब तीन साल पहले स्मार्ट सिटी मिशन के अंदर बराही तालाब को बेहतर बनाने का प्रस्ताव था। योजना पर काम शुरू होने से पहले ही इस पर एनजीटी ने तालाब को काफी छोटा बनाने के कारण से रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
संशोधित प्लान में पहले की तरह ही तालाब विकसित किया जाएगा। पास में ही एक बड़ा टावर बनाया जाएगा। इससे लोग बराही तालाब और ओल्ड फरीदाबाद का नजारा देख सकेंगे। इसके अलावा अखाड़ा भी तैयार किया जाएगा। इन सबके साथ ही कई अन्य सुविधाओं का भी यहां इंतजाम होगा।
विज्ञापन
लगाया जाएगा एसटीपी
स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि तालाब जहां है, उसे वहीं रहने दिया जाएगा। इसमें पानी की व्यवस्था के लिए एक छोटा सीवर शोधित संयंत्र यानी एसटीपी लगाया जाएगा, जिसमें आसपास के सेक्टरों के सीवर के पानी को ट्रीट कर डाला जाएगा। ये पानी हर महीने बदल दिया जाएगा।
पर्यटकों को आकर्षित करेगा नक्षत्र गार्डन
तालाब के साथ ही यहां एक नक्षत्र गार्डन तैयार किया जाएगा। इसमें 27 पेड़ चारों दिशाओं में लगाए जाएंगे। एक डिजिटल गैलरी भी होगी। इसमें ऑटोमेटिक तरीके से लोग अपना भाग्य देख सकेंगे। तालाब के एक हिस्से में बच्चों के लिए अम्यूजमेंट पार्क, रेस्तरां का निर्माण किया जाएगा। इसमें एक बड़ा टावर भी लगाया जाएगा, जिस पर लोग चढ़कर दूरबीन से शहर का विहंगम दृश्य देख सकेंगे।