{"_id":"614b1ec9ecaa05649275174a","slug":"faridabad-ballabhgarh-red-chilly-powder-thrown-in-auto-driver-eyes-looted-auto-rikshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: आंखों में मिर्च पाउडर फेंक छीना ऑटो, चालक के साथ मारपीट भी की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: आंखों में मिर्च पाउडर फेंक छीना ऑटो, चालक के साथ मारपीट भी की
Wed, 22 Sep 2021 05:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 22 Sep 2021 05:47 PM IST
सार
मिथुन ने बताया कि जब आईएमटी और चंदावली पुल के बीच जा रहा था तो युवक ने अंधेरे का फायदा उठाकर आंखों में लाल मिर्च फेंक दी और मार-पीटकर 600 रुपये, फोन और ऑटो छीनकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : शुभम बंसल
विस्तार
फरीदाबाद के सदर थाना बल्लभगढ़ क्षेत्र में ऑटो चालक की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर ऑटो लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी ने चालक के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी मिथुन झाजरु गांव की गड्ढा कॉलोनी में रहते हैं।
विज्ञापन
20 सितंबर की रात 11 बजे एक युवक ने उनका ऑटो बदरपुर बॉर्डर से आईएमटी चंदावली के लिए 300 रुपये में बुक किया। मिथुन ने बताया कि जब आईएमटी और चंदावली पुल के बीच जा रहा था तो युवक ने अंधेरे का फायदा उठाकर आंखों में लाल मिर्च फेंक दी और मार-पीटकर 600 रुपये, फोन और ऑटो छीनकर फरार हो गया।
विज्ञापन