फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad after 9 years komal walked straight her waist bone was tilted upto 9 degrees rare surgery successful

फरीदाबादः नौ साल बाद सीधी चल सकी 22 वर्षीय कोमल, 94 डिग्री तक बढ़ गई थी कमर की हड्डी

Wed, 17 Feb 2021 05:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 17 Feb 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
faridabad after 9 years komal walked straight her waist bone was tilted upto 9 degrees rare surgery successful
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल की 22 वर्षीय कोमल नौ वर्ष बाद सीधी खड़ी हो सकी। कोमल की कायोफोसिस सर्जरी कर सर्वोदय अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी कमर को सीधे किया है।

विज्ञापन


ऑर्थोपेडिक्स स्पाइन सर्जरी के विषेशज्ञ डॉ. आशीष तोमर ने बताया कि कोमल 13 वर्ष की उम्र से असामान्य कमर के साथ जी रही थी। उसकी कमर के ऊपरी हिस्से में एक कुब्ह जैसा उठाव था। सामान्य लोगों में यह 50 डिग्री तक होता है, कोमल की हड्डी 92 डिग्री तक बढ़ने के कारण वह जान का जोखिम उठा रही थी। इसे ऑपरेशन कर सामान्य किया गया। नौ वर्ष बाद वह सीधे चल सकी।
विज्ञापन


पीड़ित कोमल ने बताया कि उम्र के साथ कुब्ह बढ़ा और कोमल की कमर टेढ़ी होना शुरू हो गई थी। इस कारण उसने पढ़ाई छोड़ दी। डॉ. आशीष ने जब कोमल को देखा तो बताया कि कुब्ह का एंगल 50 डिग्री तक होता है। कोमल में यह एंगल 92 डिग्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सर्जरी न की जाती तो आजीवन यह कुब्ह बढ़ता ही रहता। ऐसे में उसके किसी अंग को लकवा और फेफड़ों की सिकुड़न सांस लेने में समस्या हो सकती थी। वहीं, जिस हिस्से में कुब्ह हुआ उसमें तंत्रिका होकर गुजर रही थी। ऐसे में इससे कई हिस्सों में परेशानी हो सकती थी।


पांच घंटे की सर्जरी में 38 डिग्री तक कुब्ह को कम कर 54 डिग्री पर लाया गया। इससे कोमल की कमर सीधी हो गई। अस्पताल चेयरमैन डॉ. राकेश गुप्ता ने टीम को बधाई देते हुए कोमल को सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed