{"_id":"63bbe6668f647f267f17f304","slug":"faridabad-after-5-days-mystry-of-murder-revealed-because-of-love-story-crime-happened","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद खुला कत्ल का राज: प्रेम प्रसंग के कारण हुई थी युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद खुला कत्ल का राज: प्रेम प्रसंग के कारण हुई थी युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Mon, 09 Jan 2023 03:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 09 Jan 2023 03:33 PM IST
सार
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक की जेब से फोन, एटीएम, पर्स व पासबुक निकालकर फरार हो गया। आरोपी से लोहे की रॉड और चाकू बरामद कर अदालत से दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने पांच दिन पहले गुरुग्राम नहर में हुई युवक की हत्या मामले की गुत्थी सुलझा ली है। प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या हुई थी। एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि आरोपी की पहचान यूपी के कोसी निवासी रामचंद उर्फ राम (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपी ने बीबीए की पढ़ाई की है। 3 जनवरी की सुबह पुलिस को गुरुग्राम-फरीदाबाद कैनाल सेक्टर 25 पुल के पास एक शव बरामद हुआ था। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ को मामले की जांच सौंपी गई।
विज्ञापन
प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में एसआई कप्तान, कमलचंद, एएसआई कुलदीप, हवलदार आनंद, जोगेंद्र, सिपाही संदीप, अजीत, विनीत और सुरेंद्र की टीम ने मृतक की पहचान आजमगढ़ निवासी प्रलयनाथ उर्फ राजू (25) के रूप में की।
विज्ञापन
वह संजय कॉलोनी में किराए पर रहता था और प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रामचंद को संजय कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने प्रेम त्रिकोण में रंजिश के चलते प्रलयनाथ की हत्या की थी। मृतक प्रलयनाथ व आरोपी रामचंद एक ही युवती से प्यार करते थे।
इस कारण दोनों में विवाद रहने लगा। घटना के दिन आरोपी ने प्रलयनाथ को गुरुग्राम नहर के पास मिलने के लिए बुलाया और सिर में लोहे की रॉड दे मारी। बेहोश होने पर आरोपी ने चाकू से प्रलयनाथ का गला काट दिया और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक की जेब से फोन, एटीएम, पर्स व पासबुक निकालकर फरार हो गया। आरोपी से लोहे की रॉड और चाकू बरामद कर अदालत से दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान उसके कब्जे से मृतक का फोन, एटीएम, पर्स व पासबुक बरामद की जाएगी।