{"_id":"6168637d3eae7e519f3b9ac1","slug":"fake-candidate-arrest-faridabad-news-noi6104268193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा बुधवार को नॉन टेक्निकल स्टाफ की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस दौरान फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा में बैठने जा रहे भिवानी निवासी एक युवक को स्टाफ ने पकड़ लिया। आरोपी बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन में पकड़ में आ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन की रिमांड पर लिया है।
सेक्टर 11 चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को राज्य कर्मचारी आयोग ने नॉन टेक्निकल स्टाफ की भर्ती के लिए ऑन लाइन परीक्षा का आयोजन कर रखा था। इसका एक परीक्षा केंद्र सेक्टर 20 बी स्थित टीसीएस आयॉन नाम के सेंटर में भी था। महेंद्रगढ़ निवासी हरीश को परीक्षा में बैठना था, जबकि उसकी जगह पर भिवानी निवासी सुनील परीक्षा केंद्र में पहुंच गया। परीक्षा साढ़े बारह बजे शुरू होनी थी।
11 बजे से प्रवेश के लिए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। लैब सुपरवाइजर टेकचंद ने सुनील की बायोमैट्रिक हस्ताक्षर की जांच की तो मैच नहीं हुए। जांच के दौरान आरोपी ने हरीश के नाम का आधार कार्ड दिखाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि इस दौरान आरोपी के साथी को गिरफ्तार किया जाएगा। यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी इससे पहले कितनी परीक्षा में बैठ चुका है।