Hindi News
›
Delhi NCR
›
Faridabad News
›
Even after getting the punishment, there was no deterrence, again reached the jail in molestation,
{"_id":"61cc9912de74ee7afd6f120c","slug":"even-after-getting-the-punishment-there-was-no-deterrence-again-reached-the-jail-in-molestation-faridabad-news-noi624069099","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा मिलने के बाद भी बाज नहीं आया मनचला, छेड़छाड़ में फिर पहुंचा जेल, युवती का मोबाइल नंबर लेकर कर रहा था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजा मिलने के बाद भी बाज नहीं आया मनचला, छेड़छाड़ में फिर पहुंचा जेल, युवती का मोबाइल नंबर लेकर कर रहा था परेशान
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Even after getting the punishment, there was no deterrence, again reached the jail in molestation,
Link Copied
फरीदाबाद। छेड़छाड़ के आरोप में जेल जाने के बाद भी एक मनचला बाज नहीं आया। जेल से जमानत पर छूटकर आने के बाद फिर से उसने वहीं हरकत शुरू कर दी। किसी बहाने एक लड़की का मोबाइल नंबर लेकर उसके साथ अश्लील बातें करते हुए परेशान करने लगा। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे दोबारा जेल भेज दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव ददसिया निवासी बबलू छेड़छाड़ के मामले में जेल गया था। एक माह पूर्व वह जमानत पर छूट कर आया था। इसके बाद उसने एक लड़की से फोन खोने की झूठी बात बोल कर उससे कॉल करवाया। इससे लड़की का मोबाइल नंबर उसके फोन में आ गया। दो-तीन दिन बाद आरोपी ने लड़की के मोबाइल पर फोन किया। लेकिन लड़की ने गलत नंबर बोल कर फोन काट दिया। इसके बाद आरोपी उसको बार-बार फोन कर परेशान करने लगा। परेशान होकर उसने अपने परिजनों को बताया। पिता ने थाना खेडीपुल में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को उसके गांव ददसिया से गिरफ्तार कर लिया। महिला अनुसंधान अधिकारी एएसआई मुकेश ने बताया कि आरोपी पर गुरुग्राम, दिल्ली और थाना भुपानी में भी छेड़छाड़ के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी विवाहित है और दो बच्चो का पिता है। अदालत पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।